BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2023, 6:24 pm
BIG NEWS : गांधीसागर का बोटक्लब और टाटा पंच कार, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब ली वाहन की तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर     

Share On:-

मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर द्वारा नशामुक्ति अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही हेतु जिले के समस्त थानो को नशे का व्यापार करने वाले तस्करो को नेस्तनाबूत करने हेतु समय-समय पर निर्देशित किया गया। जिसके पालन में कार्यवाही करते हुए एसडीओपी गरोठ राजाराम धाकड़ के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी थाना गांधीसागर उनि गौरव लाड के निर्देशन में सउनि दौलत सिह पंवार व टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर दिनांक 21 अगस्त 23 को बोटक्लब गांधीसागर की पार्किंग से दो तस्करो को 05 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम तथा तस्करी मे प्रयुक्त एक टाटा पंच कार जप्त की गई। आरोपीगण से नाम पता पुछते उनके द्वारा अपना नाम प्रधान सिंह पिता भेरुसिंह सौधिंया राजपुत उम्र 35 वर्ष निवासी गुराड़िया जोगा थाना मिसरोली जिला झालावाङ तथा जसवंत सिह पिता गुमान सिह सौधिंया राजपुत उम्र 29 साल निवासी बिलावली थाना गंगधार जिला झालावाङ का होना बताया। पुछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा उक्त अवैध अफीम भरत पिता रामलाल सुतार निवासी बिलावली थाना गंगधार जिला झालावाङ से लेकर धर्मेन्द्र पिता शिवलाल शर्मा उम्र 23 साल निवासी कीटीया थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाङ को देने जाना बताया जो कि उक्त अफीम को जोधपुर की तरफ भारी कीमत मे बेचने की योजना बताया। पुलिस बल द्वारा अफीम खेप के सप्लायर धर्मेन्द्र व भरत को भी गिरफ्तार किया। आरोपीगणों के विरूद्ध थाना गांधीसागर पर अपक्र 74/2023 धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में उनि गौरव लाङ थाना प्रभारी गांधीसागर, सउनि दौलतसिंह पंवार, प्रआर 211 बहादुरसिंह, प्रआर 328 नरेन्द्र चौधरी, आर 667 तरूण मांढरे, आर 561 विकास बौरासी, आर 708 जतिन दीक्षित, आर 918 राहुल गरासिया, आर 847 अनिल गुर्जर, आर चालक 798 गिरीराज दांगी का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE