मंदसौर। थाना शहर कोतवाली पुलिस ने फराऱ स्थाई वारंटी को गिरप्तार किया है। उक्त वारंटी के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना शहर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2022 से फरार स्थाई वारंटी मुकेश पिता पूरणमल शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी कैलाश नगर की ढाणी हाल मुकाम पद्मावती रिसोर्ट के सामने गली नंबर 02 मंदसौर को पकडने में सफलता अर्जित की है।
उक्त कार्यवाही में थाना शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक बापू सिंह बामनिया, प्रधान आरक्षक 165 नारायण सिंह, आरक्षक 109 हरिओम मालवीय का सराहनीय योगदान रहा।