BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2023, 6:22 pm
BIG NEWS : भाजपा नेता और पूर्व पार्षद राजेश अजमेरा के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिया था कार्यवाई को लेकर आवेदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हमेशा से ही सुर्खियों में रहने वाले पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता राजेश अजमेरा के खिलाफ महिला पुलिस थाना नीमच ने भादंसं कि धारा 354, 452, 294 एवं 506 के तहत 21 अगस्त 2023 को प्रकरण दर्ज किया है। महिला द्वारा राजेश अजमेरा के विरूद्ध घर में घुसकर बुरी नियत से हाथ पकड़कर लज्जा भंग करने पर शिकायत जिला पुलिस अधिक्षक को किये जाने पर जांच उपरांत प्रकरण दर्ज किया गया। 
ज्ञात हो कि लंबे समय से राजेश अजमेरा और उसके साथी शंकरलाल के माध्यम से बगीचा नम्बर 41 व 47 की भूमि पर अवैध रूप से भूखंड काटकर स्टांप व कच्चे कागजों पर अनुबंध करवाकर भोले भाले गरीब लोगों वह भूखंड जो नीमच नगरपालिका की सम्पत्ति थी उसे अनुबंध पर बेचकर करोड़ो रूपये हड़प लिये। जब गरीब लोग राजेश अजमेरा से जमीनों कि रजिस्ट्री करवाने कि बोलते हैं तो राजेश अजमेरा अपने आप को भाजपा नेता बताकर डराता धमकाता है ओर धमकी देता है कि मैं तुम्हारा मकान तुड़वा दूंगा जिस कारण लोग उससे डरते हैं। 
इसी के तहत एक महिला ने एसपी ऑफिस में राजेश अजमेरा के खिलाफ छेड़खानी को लेकर आवेदन दिया था। जिसके बाद महिला थाने पर भाजपा नेता राजेश अजमेरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE