BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 12:34 pm
BIG NEWS : स्कूल से घर लौट रही थी छात्राएं, तभी बीच रास्ते में मिला नागेश व सोनू, फिर जैसे ही आरोपियों ने दिया इस घटना को अंजाम तो उड़ गए परिजनों के होश, सूचना मिलते ही लगाई यहां के लिए दौड़, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलिया मंडी। नगर  में इन दिनों मनचलों की दिवानगी का भूत सर चढ़कर बोल रहा है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को सामने आया है। बुधवार शाम को बालिकाएं स्कूल से घर जा रही थी, तभी दो लड़कों द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ की गई। छेड़छाड़ का स्कूल की लड़कियों ने विरोध किया और घटना के बारे मे परिजनों को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही परिजनों दोनों लड़कों को नगर मे ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर परिजन छात्राओं को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे। जहां घटना की जानकारी दी। स्कूल की प्राचार्य भी पुलिस चौकी पहुंची और स्कूल के बाहर बाइक से चक्कर काटने वाले लड़को की जानकारी चौकी प्रभारी को दी। बालिकाओं के साथ हुई घटना की शिकायत भी दर्ज करवाई।
शिकायत दर्ज के बाद परिजनों की मदद से पुलिस ने दोनों मनचलों को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में लड़कों ने अपना नाम नागेश एवं सोनू निवासी पिपलिया मंडी होना बताया। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर धारा 354, 7/8 पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE