BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 5:39 pm
BIG REPORT : आदिवासी अंचल में हुई विद्युत कर्मचारी के साथ मारपीट, सिंगोली पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। तहसील क्षैत्र के आदिवासी ग्राम परीछा मे विद्युत कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले 5 लोगो के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा पहुचाने का प्रकरण दर्ज हुआ है। 
गुरुवार शाम मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम कर्मचारी कर्मचारी नवलसिंह ग्राम परीछा स्थित जिओ टावर पर रिडिंग लेने गया था। तब ही वहां पर उसने देखा कि टावर के 25 केवी विद्युत ट्रांसफार्मर से कुछ लोग अवैधानिक तरीके से विद्युत कनेक्शन जोड़कर पम्प चला रहे थे। इस पर विद्युत कर्मी नवलसिंह सभी अवैध कनेक्शन को काटते हुए तार को जब्ती में लेने का प्रयास कर रहा था तब ही कथित तौर पर 5 से 6 लोग वहां पहुंचे और विद्युत कर्मी के साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट की।
बाद में विद्युत कर्मी नवल सिंह ने सिंगोली पुलिस थाने पहुंचकर सभी लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाई। इस पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस घटना मं शामिल केशूराम पिता भेरूलाल भील, रतिराम पिता भंवरलाल भील, घीसालाल पिता कजोड भील, किशन लाल पिता नाथुलाल भील निवासी परिछा और मदनलाल पिता गंगाराम खटीक निवासी कोज्या के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE