BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2023, 6:50 pm
BIG NEWS : निम्बाहेड़ा की कोतवाली पुलिस और यश बैंक का कर्मचारी, जब हुई ये बड़ी घटना तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही दी दबिश तो मिली ये बड़ी सफलता, अवैध पिस्टल के साथ हत्थे चढ़ा अपराधी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। यस बैंक की वीसी कमल फिन कैप प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी में कार्यरत कर्मचारी से कलेक्शन के 86,345 रूपये की लूट करने की घटना के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण में वांछित विधी से संघर्षरत बालक को बुधवार को डिटेन कर बालक की सूचना पर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल को जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। 
पुलिस अधीक्षक  राजन दुष्यंत ने बताया कि 04 जुलाई को यस बैंक की वीसी कमल फिन कैप प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी का कर्मचारी भदेसर तहसील के भावनात की खेडी निवासी सूर्यभान सिंह पुत्र बलवन्त सिंह राजपूत बडौली घाटा, नबाबपुरा, मेवासा की ढाणी, अरनोदा से कलेक्शन करके आते समय बडौली घाटा व करथाना के बीच मे अज्ञात व्यक्तियो ने मिलकर उसे मोटर साईकिल से गिरा मारपीट कर कलेक्शन किया हुआ 86,345 रूपयों से भरा बैग लूट ले जाने का प्रकरण कोतवाली निम्बाहेड़ा पर दर्ज हुआ था, जिसमे पुलिस ने आरोपी मूलतः जम्मू कश्मीर के गुलजारपुर बुलबुल नोगांवा थाना जागलात मण्डी जिला अनन्तनाग वर्तमान में मध्यप्रदेश के ढिकरिया अभिनन्द नगर थाना कोतवाली मन्दसौर निवासी 23 वर्षीय बशीर उर्फ कश्मीरी पुत्र बशीर अहमद परे सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। घटना में प्रयुक्त पिस्टल व वांछित एक नाबालिग की तलाश शेष थी।

मामले में शेष विधि से संघर्षरत बालक को बुधवार को डिटेन कर बालक की सूचना पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल जब्त की गई।

पुलिस टीम-
थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि., एएसआई धुड़ाराम, हैड कानि. हरविन्द्र सिंह, कानि. अमित, हेमन्त व विजय

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE