BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 11:00 am
BIG NEWS : नगर का प्लांट रोड और पुलिस की नाकाबंदी, जैसे ही बाईक सवार ने देखा खाकी को तो उठाया ये कदम, फिर अधिकारियों ने घेराबंदी कर पकड़ा वाहन, जब ली बैग की तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। रावतभाटा थाना पुलिस ने गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान बाईक पर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 20 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर कोटा निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं बाईक पर सवार एक अन्य आरोपी को नामजद किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी रावतभाटा सुभाष मिश्रा के निर्देशन एवं डीएसपी प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन में थानाधिकारी रावतभाटा रजनीश कुमार व पुलिस जाप्ता द्वारा गुरुवार को प्लांट रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान प्लांट रोड संयम ब्रिक्स के पास प्लांट की तरफ से आती हुई मोटर साईकिल को रूकवाया तो उस पर सवार दो व्यक्ति मोटर साईकिल को नहीं रोककर भागने लगे, जिन्हें घेरा देकर पकड़ने का प्रयास किया गया तो एक व्यक्ति पकड़ में आया व एक व्यक्ति पानी के नाले को पार कर जंगल में भाग गया। पकडे गये व्यक्ति व उसके कब्जे के बैग तथा मोटर साईकिल की नियमानुसार तलाशी ली गई तो लाल बैग में प्लास्टिक के कटटे में अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ मिला जिसका वजन 20 किलो 200 ग्राम हुआ।
अवैध अफीम डोडा चूरा व मोटर साईकिल को जब्त कर मौके से आरोपी बोरावास थाना आरके पुरम कोटा निवासी 22 वर्षीय जीवराज पुत्र दयाल गुर्जर को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। मोटर साईकिल पर सवार मौके से फरार बांदनवाडा के पास सूरजपुरा जिला अजमेर निवासी देवराज पुत्र गोपाल गुर्जर को नामजद कर लिया गया है।
मामले में थाना रावतभाटा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारशुदा आरोपी से अवैध अफीम डोडा चूरा की खरीद फरोख्त के संबंध में व फरार मुल्जिम के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ जारी है। 
कार्यवाही करने वाली टीम- रजनीश कुमार पुलिस निरीक्षक, एएसआई निहालसिंह, कानि राधेश्याम, समस्थ सिंह, रामावतार, नरेश व अक्षय खत्री।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE