BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 25, 2023, 2:21 pm
BIG NEWS : समाज विशेष के कुछ लोगों की दबंगई, किसानों की खडी फसल में चरवा रहे थे मवेशी, मना करने पर एक किसान को पीटा, नीमच सिटी थाने में मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। हिंगोरिया फिल्टर प्लांट के पास झुग्गी बस्ती में रहने वाले कुछ समाज विशेष के लोगों का आतंक इन दिनों बढता ही जा रहा है। हिंगोरिया, जमुनिया, पिपलियाबाग, रावणरूंडी आदि गांवों के किसान परेशान है और इनकी गतिविधियों को लेकर किसानों में आक्रोश है। ये लट्ठ हाथ में लेकर किसानों की खडी फसलों में मवेशी चराते है और मना करने पर किसानों के साथ मारपीट करते है। ऐसा कई सालों से हो रहा है। 
दिनांक 24 अगस्त को हिंगोरिया रामसागर वाले कुएं पर कालू पिता हरलाल बंजारा खेत पर काम कर रहा था, तभी हिंगोरिया बस्ती में रहने वाले मदन गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर व एक अन्य व्यक्ति 50-60 मवेशियों का झुंड लेकर पहुंचे। सोयाबीन की खडी फसल में मवेशी चराने लगे। जब कालू बंजारा ने मना किया तो लट्ठ और लोहे की राड से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। लोहे की राड से कालू बंजारा को गंभीर चोंटे आई है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। आस—पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस  की डायल 100 गाडी मौके पर पहुंची और घायल और आरोपी मदन गुर्जर को थाने लेकर आई। कालू बंजारा को गंभीर चोटे आने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है। नीमच सिटी थाना पुलिस ने फरियादी कालू बंजारा की रिपोर्ट पर आरोपी मदन, उसके भाई प्रहलाद गुर्जर व एक अन्य के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

किसानों की खडी फसल में दादागिरी और रंगदारी से चराते है मवेशी-
नगरपालिका की हिंगोरिया के पास स्थित जमीन पर अतिक्रमण कर कुछ लोग रह रहे है और इन्होंने अवैध तरीके से मकानों का निर्माण भी कर लिया है। एक—एक व्यक्ति के पास चालीस से पचास मवेशी है, इनके पास खुद की एक इंच भी जमीन नहीं है और दूसरों की जमीनों पर मवेशी चराते रहते है। हिंगोरिया के किसान दुखी हो गए है और इनके खिलाफ लामबंद हो गए है। हिंगोरिया सहित आस—पास के लोगों ने जिला कलेक्टर व नगरपालिका से मांग की है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे इन लोगों को हटाया जाए, ये आस—पास के क्षेत्रों में मवेशियों के जरिए नुकसान कर रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE