भोपाल। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में बीजेपी के नव मतदाता सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सदस्यता अभियान के प्रभारी रजनीश अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार में 600 युवाओं को सदस्यता दिलाई।
कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं कहा जब आप पढ़ कर रहे हैं। आप में से बहुत से लोग विद्यार्थी जीवन में हैं। अगर आपसे कोई कहे कि आप राजनीतिक दल के सदस्य बन जाओ तो आपको लगेगा कि हम अभी पढ़ाई करने के दिन दूसरा शिक्षकों का एक वर्ग हमेशा यह बात कहता रहे हैं कि छात्रों को राजनीति से कोई लेना देना नहीं होना चाहिए। उनकी अपनी दृष्टि है। लेकिन, मैं यह मानता हूं कि लोकतंत्र में राजनीति ही एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जो हर चीज का निर्णय करने के लिए समर्थ होती है। लोकतंत्र में व्यक्ति का जन्म कहां होगा और मृत्यु के बाद उसका अंतिम संस्कार कहां होगा। यह स्थान तय भी राजनीति के द्वारा ही किए जाते हैं। तो जन्म से लेकर मरण तक हर चीज में जब राजनीतिक का हस्तक्षेप है तो राजनीति से दूरी क्यों रखना चाहिए।
नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा- राजनीति में जो व्यक्ति संलग्न हों, या राजनीति में संलग्न न हों। तो राजनीति के प्रति उनकी जागरूकता लोकतंत्र को पुष्ट करने के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि जब हम मतदाता बन गए हैं। तो मतदाता रहते हुए। राजनीति के प्रति जागरुक होना। राजनीतिक दलों की ठीक से पहचान होना और चुनाव आए तो राजनैतिक दल में कौन प्रत्याशी लड़ रहा है और कौन प्रत्याशी जीतने के बाद दूरदृष्टि को कायम रखते हुए हमारे क्षेत्र का, हमारा और देश का भाग्य बदलने के लिए काम करेगा। इसकी पहचान करना और उसको वोट देना ये क्षमता हर नौजवान में होनी ही चाहिए। तभी हम लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं और देश को आगे बढ़ाने में निश्चित रुप से योगदान दे सकते हैं।
भाजपा हिन्दुस्तान में एक मात्र दल है जो दूसरे दलों से भिन्न विचारधारा का दल है। इस देश में तमाम राजनैतिक दल हैं कोई जातिवाद, कोई भाषावाद, कोई प्रांतवाद, कोई पूंजीवाद पर तो कोई परिवारवाद के आधार पर काम करता है। लेकिन मैं यह गर्व के साथ कह सकता हूं जिस दल में काम करता हूं जिस दल का में सदस्य हूं वह इन संकीर्णताओं से ऊपर उठकर सिर्फ राष्ट्रवाद के लिए काम करता है।