BREAKING NEWS
KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<     BIG NEWS : मालवा के इस जिले के किसानों को केन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 1:48 pm
KHABAR : पीएम मोदी के भाषणों पर लिखी किताबें लॉन्च, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी से सवाल, कहा- इससे पहले वे कब छुट्टी बिताने कश्मीर गए, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर आज भोपाल पहुंचे। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में पीएम नरेन्द्र मोदी के भाषणों पर लिखी कई किताब और प्रदर्शनी उद्घाटन के पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा की। दिग्विजय सिंह के इसरो के वैज्ञानिकों को वेतन न मिलने के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा, आप दिग्विजय सिंह की बातों पर विश्वास कर रहे हैं। आज कांग्रेस में ही उनकी बातों पर कोई विश्वास नहीं करता।


राहुल गांधी के कश्मीर दौरे पर अनुराग ठाकुर ने कहा, मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं, इससे पहले वे कब छुट्टी बिताने कश्मीर गए। वह तो विदेशों में छुट्टियां मनाते थे। लेकिन, जब से धारा 370 35ए जम्मू-कश्मीर से हटी है। पथराव की घटनाएं बंद है, आतंकवाद की घटनाएं बंद है। तब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को मौका मिला। तब भाई-बहन बर्फ के गोले एक दूसरे पर फेंक रहे हैं। यह मोदी है तो मुमकिन है कि वजह से हुआ है। इससे पहले मौका नहीं मिला। लद्दाख भी जहां पर गए इसी डर से पहले नहीं जाते थे।


उन्होंने कहा, पंडित नेहरू की जो सोच थी, उनके निर्णय के कारण सियाचिन का 49 हजार वर्ग किलोमीटर नेहरूजी के समय चाइना ले गया। अब ऐसी सरकार देश में है कि कोई 1 इंच जमीन लेने की सोच नहीं सकता। भारत में ऐसी सरकार है जो अपने सैनिकों के पीछे खड़ी है। जो अपने सैनिकों को मजबूत कर रही है। कांग्रेस की सरकारों में 45 डिग्री मइनस तापमान में बॉर्डर पर तैनाते सैनिकों के पास बर्फ से बचाव के कपड़े और जूते तक नहीं थे। हमारी सरकार ने सैनिकों को 2 लाख बुलैट प्रूफ जैकेट के साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध कराईं है। 2014 से पहले तक जीप घोटाला, बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाले उजागर हुए। उनके लिए परिवार और पैसा पहले था। लेकिन, हमारे लिए देश और सैनिक पहले हैं।


छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा, देश में अगर कोई उदाहरण देखा जाए तो 2 राज्यों का उदाहरण में आपके सामने रखना चाहता हूं। पहला छत्तीसगढ़ का जहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जितना स्टाफ आसपास के जितने लोग हैं। उनमें से कोई एक ईमानदार निकल जाए तो बड़ी बात है। भूपेश बघेल बताएं कौन एक इमानदार आदमी उनकी पूरे स्टाफ में काम करता है। पूरे छत्तीसगढ़ को खोखला कर दिया गया। भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए गए। लोग आज सोच रहे हैं कि कब चुनाव आएगा कब इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति मिलेगी। दूसरा उदाहरण राजस्थान का है। राजस्थान के मुख्यमंत्री के पास जो विभाग हैं। उस विभाग के अधिकारी के पास दफ्तर में ही लाखों रुपए और सोना मिलता हैं। यह कहां होता है इस दुनिया में? ऐसा कांग्रेस शासित राज्यों में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होता है। दोनों राज्यों में भ्रष्टाचार में नंबर वन बनने की होड़ लगी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE