BREAKING NEWS
KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<     BIG NEWS : मालवा के इस जिले के किसानों को केन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 2:07 pm
KHABAR : बीजेपी में घमासान, प्रत्याशी सतीश मालवीय का पुतला जलाकर विरोध, नाराज कार्यकर्ताओं का आरोप, मालवीय से घट्टिया क्षेत्र के व्यापारी और अन्य लोग पहले से परेशान, प्रत्याशी बदलें संगठन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश में भाजपा ने हारी हुई जिन 39 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनमें से कई सीटों पर प्रत्याशी के खिलाफ कार्यकर्ताओं का गुस्सा फुट पड़ा। उज्जैन की दोनों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों के खिलाफ कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदर्शन कर रहे। शुक्रवार को तराना में विरोध हुआ तो अब घट्टिया क्षेत्र के प्रत्याशी सतीश मालवीय का पुतला जलाकर प्रदर्शन कर नाराज कार्यकर्ता सतीश मालवीय की हार तय बता रहे है।


आने वाले विधान सभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनाने की राह आसान नहीं होगी, प्रदेश में 39 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद कई जगह प्रदर्शन हो रहे है और घोषित प्रत्याशी को बदलने की मांग कर रहे है। बीजेपी की जारी लिस्ट में उज्जैन घट्टिया से सतीश मालवीय और तराना से ताराचंद गोयल को टिकट देने के बाद दोनों ही जगह बीजेपी के अन्य उम्मीवार और कार्यकर्ता बागी होकर विरोध कर रहे है। घट्टिया विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे सतीश मालवीय की बीजेपी ने दूसरी बार मौका दिया है। उनके प्रत्याशी बनाने की खबर से घट्टिया क्षेत्र के कार्यकर्ता और अन्य उम्मीदवारों रोष में है। शुक्रवार रात घट्टिया विधानसभा क्षेत्र में दो जगह प्रत्याशी मालवीय के पुतले जलाये गए। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ।


पूर्व विधायक के भाई जिला कार्य समिति के सदस्य करण परमार ने बताया कि सतीश मालवीय को जो टिकट भाजपा ने दिया है वो गलत है। मालवीय और उनके परिवार की गुंडागिर्दी से पुरा क्षेत्र परेशान है। उन्हेल के व्यापारी कार्यकर्ता परेशान है। सीएम को इस टिकट पर दोबारा विचार करना चाहिए ,39 टिकट में सबसे ज्यादा विरोध सतीश मालवीय का हो रहा है। जगह जगह उनके पुतले जलाये जा रहे है, में भी उम्मीदवार था में जिस समाज से आता हु। उस समाज के 40 हजार वोटर बलाई समाज के है, प्रदेश अध्यक्ष और सीएम एक बार और विचार करना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE