BREAKING NEWS
KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<     BIG NEWS : मालवा के इस जिले के किसानों को केन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 2:14 pm
KHABAR : कॉर्मल स्कूल में तिलक लगाने पर प्रताड़ित करने का आरोप, एबीवीपी ने हनुमान चालीसा का पाठ कर किया प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में प्रबंधन को सद्बुद्धि देने के लिए भजन व हनुमान चालीसा का पाठ किया। स्कूल पर आरोप है कि बच्चों के तिलक लगाने व कलावे बांधने पर प्रबंधन द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने समझाईश देकर परिषद के कार्यकर्ताओं को स्कूल से हटाया।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सहमंत्री ऋतिक नागर व महानगर मंत्री गौरव बैंडवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्मल कॉन्वेंट स्कूल प्रशासन के खिलाफ विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने यहां स्कूल प्रबंधन को सद्बुद्धि देने के लिए भजन भी गाए।


प्रदर्शन के दौरान परिषद ने स्कूल प्रशासन को छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार व तानाशाही नहीं करने देंगे और ऐसा करने वाले दोषी शिक्षकों को हटाने की मांग की। एबीवीपी पदाधिकारियों का आरोप है कि स्कूल के छात्रों को माथे पर टीका व हाथ के कलावे को लेकर प्रताड़ित किया जाता है। 


जब छात्र विरोध करते हैं, तो उन्हें इंटरनल मार्क को लेकर धमकी दी जाती है। विद्यार्थी परिषद ने स्कूल परिसर के बाहर करीब 2 घंटे प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्मल स्कूल पहुंचकर परिषद कार्यकर्ताओं से चर्चा कर प्रदर्शन समाप्त कराया।


एबीवीपी ने स्कूल प्राचार्य को विषय से अवगत करवाते हुए सुधार करने की चेतावनी दी। एबीवीपी के प्रदर्शन के दौरान महानगर मंत्री साक्षी यादव, आदर्श चौधरी, अश्विन रघुवंशी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE