खरगोन। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्टर सभागृह में आयोजित की हुई। बैठक में सांसद पटेल ने कहा कि सभी बसों में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा की जाए। किराए को लेकर आम जनता को नुकसान नहीं होना चाहिए। इसके लिए समय-समय पर जांच भी आवश्यक है।
इसके साथ ही बैठक में नगर में यातायात व्यवस्था को ठीक करने पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि नपा लगातार अनाउंसमेंट करे और लाइन मार्क भी करे। इसके बाद कार्रवाई करें। ठेले वाले अंदर की ओर लगाए। एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि ओवर लोडिंग भी कई बार हादसे का कारण बनी है। इसे भी चेक करें। साथ ही रिंग रोड के लिए यातायात विभाग द्वारा नगर पालिका को पत्र जारी किया जाएगा।
बैठक के दौरान उन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने ने 9 मई को डोंगरगांव में हुए बस दुर्घटना में आपातकाल में सहयोग किया था। ग्रामीणों ने बस दुर्घटना होते हुए घायलों को जिला व अन्य अस्पतालों में पहुंचाने के लिए सहयोग दिया था।
बैठक में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा, एसडीएम भास्कर गाचले, नवागत परिवहन अधिकारी रितु अग्रवाल सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।