टीकमगढ़। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत टीकमगढ़ सिद्धार्थ जैन ने एसडीएम बल्देवगढ़ विजय कुमार सेन एवं सीईओ जनपद पंचायत बल्देवगढ़ के साथ शा०प्रा०शाला बाबाखेरा, शा.प्रा. व माध्यमिक शाला लखेरी विकासखण्ड बल्देवगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जैन संचालित कक्षाओं में अध्यनरत् छात्र-छात्राओं से रूबरू हुये तथा शिक्षकांे के प्रतिदिन स्कूल आने, छात्र-छात्राओं को अध्यापन कराने तथा शालाओं में प्रधानमंत्री पोषण कार्यक्रम में संलग्न समूहों द्वारा प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन वितरित होने एवं पर्याप्त मात्रा में मध्यान्ह भोजन छात्र-छात्राओं को प्राप्त होने के संबंध में स्वयं छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया तथा वस्तु-स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने शा.प्रा.शा. बाबाखेरा संचालित कक्षाओं में पर्याप्त रोशनी का अभाव पाये जाने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए काशीराम आदिवासी प्रभारी प्रधानाध्यापक शा.प्रा.शाला बाबाखेरा में तत्काल कक्षों में ट्यूबलाईट/बल्व लगवाये जाने के निर्देश दिये गये।
तत्पश्चात जिला पंचायत सीईओ जैन ने शा.प्रा.शा. एवं शा.मा.शा. लखेरी के निरीक्षण के दौरान शा.प्रा.शाला लखेरी के किचिनशेड में बजरंगवली स्व-सहायता समूह द्वारा चूल्हे पर भोजन तैयार किया जाना पाया गया। रसोईयों द्वारा समूह द्वारा गैस कनेक्शन/सिलेण्डर उपलब्ध न कराये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रभारी प्रधान अध्यापिका रचना सिंह पायक को समूह के साथ समन्वय कर तत्काल रसोईयों को गैस चूल्हे की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही उन्होंने शा.मा.शा. लखेरी में संलग्न स्व-समूह के पदाधिकारियों एवं रसोईयों से चर्चा के दौरान मानदेय की राशि वास्तविक रूप से शाला में मध्यान्ह भोजन कार्य में संलग्न रसोईयों को नहीं मिलने पर प्रभारी प्रधान अध्यापिका रचना सिंह पायक को जिला बीआरसी बल्देवगढ़ के साथ समन्वय कर वास्तविक रूप से तैयार कर रही महिलाओं के बैंक खातों में रसोईयों के मानदेय की राशि भिजवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये तथा रानी शकुन्तला स्व-सहायता समूह के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।