BREAKING NEWS
KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<     BIG NEWS : मालवा के इस जिले के किसानों को केन में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 3:44 pm
KHABAR : जिला क्षय केन्द्र व दीपक फाउन्डेशन पीपीएसए ने स्थानीय गौरव रेस्टोरेंट हॉल में किया राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन की कार्यशाला का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। जिला क्षय केन्द्र टीकमगढ़ एवं दीपक फाउन्डेशन पीपीएसए के द्वारा आज टीकमगढ़ एवं निवाडी जिले के सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के डाक्टर्स की कार्यशाला सीएमई (कॉन्टिनूइंग मेडिकल एजुकेशन) का आयोजन स्थानीय गौरव रेस्टोरेंट हॉल में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राज्य क्षय अधिकारी डॉ0 वर्षा राय एवं सीएमएचओ टीकमगढ़/निवाड़ी डॉ0 शोभाराम रोशन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला क्षय अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथिगण एवं प्रतिभागी डाक्टर्स का स्वागत किया गया। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि राज्य क्षय अधिकारी डॉं राय द्वारा टी.बी.मुक्त भारत 2025 के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई, साथ ही लक्ष्य को प्राप्त करनें हेतु सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई। इसके पश्चात सी.एम.एच.ओ. डॉ. शोभाराम रोशन के द्वारा टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिले में एन.टी.ई.पी. कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में स्टेट टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (एसटीएसयू) से आयी हुईं डॉ.पल्लवी सोनी के द्वारा टीकमगढ़/निवाड़ी जिले के निजी क्षेत्र में उपचाररत क्षय रोगियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवं इनके इडीकेटर्स के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। डब्ल्यूएचओ कन्सलटेंट डॉ. योगेश शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में जो नये बदलाव आये हैं, टी.बी. रोगियों के उपचार में आयी हुई नई गाइड लाइन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों के साथ में सामूहिक चर्चा कर अपने अनुभव प्रस्तुत किये गये, और जिला क्षय अधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE