नीमच। गांव आम्बा निवासी कोमल पति अर्जुन गुर्जर को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजनों ने एम्बुलेंस बुलवाई। जिसके बाद परिजन, आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी गुर्जर के साथ कोमल को लेकर जिला अस्पताल नीमच के लिए निकले। लेकिन रास्ते में कोमल को प्रसव पीड़ा अधिक होने के बाद आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी गुर्जर ने 108 एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करवाया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है। परिवार जनों ने आशा कार्यकर्ता का धन्यवाद दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया।