आपने अब तक अफीम, डोडाचूरा, और गांजा सहित कई तरह की कार्यवाहियां सुनी होंगी लेकिन कभी पोस्तादाना पर कार्यवाई नहीं सुनी होगी। दरअसल पिछले सप्ताह दिल्ली डीआरआई ने पोस्तादाना तस्करी पर बड़ी कार्यवाई की है जिसमे दो आरोपी अधिकारीयों के हत्थे चढ़े है और 3.3 टन अवैध पोस्ता दाना की बरामदगी की गयी है।
जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह दिल्ली डीआरआई ने 3.3 टन अवैध पोस्ता दाना पकड़ा था और दो लोगों को गिरफ्तार किया था वहीँ फिर एक्शन लेते हुए बेंगलुरु कस्टम ने 5 टन पोस्ता पकड़ा है। बताया जा रहा है की बेंगलुरु में पोस्तदाने का अवैध कारोबार पिछले कुछ समय से चल रहा है. इसके अलावा एयर कार्गो से आने वाले और कम मात्रा में हवाई यात्रियों द्वारा ले जाने वाले अवैध पोस्त भी हाई अलर्ट पर हैं। वहीँ सभी अधिकारी इस कार्यवाई को लेकर बेहद गंभीर है और इसी के साथ आगे की कार्यवाई को अंजाम दिया जा रहा है।