टीकमगढ़। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत टीकमगढ़ सिद्धार्थ जैन ने एसडीएम बल्देवगढ़ विजय कुमार सेन एवं सीईओ जनपद पंचायत बल्देवगढ़ के साथ विधानसभा क्षेत्र-47 खरगापुर के मतदान केन्द्र क्रमांक-177 शा.प्रा.शा.बाबाखेरा, ग्राम पंचायत करमासन हटा एवं मतदान केन्द्र क्रमांक- 207 शा.प्रा.शाला लखेरी, ग्राम पंचायत लखेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों के कक्षों का तथा मतदाता सूची का अवलोकन किया गया। उन्होंने उपस्थित बीएलओ मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे शौचालय, पानी की व्यवस्था, मतदान केन्द्र के दरवाजों खिड़कियों में आवश्यक सुधार कार्य एवं रेम्प बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही समयावधि में कराने के निर्देश दिये।
जिला पंचायत सईओ जैन ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित बीएलओ को डोर टू डोर अभियान चलाकर आगामी 5 दिवस में मतदाता सूची अद्यतन करने के निर्देश दिये तथा निर्देशित किया कि ग्राम के किसी भी मतदाता का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से न छूटने पाये विशेषकर सभी महिलाओं, नव विवाहिता महिलाएं एवं जो महिला/पुरुष एक अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, उनके नाम मतदाता सूची में आवश्यक रूप से जोड़ने के निर्देश दिये तथा मृत व्यक्तियों एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम तत्काल सूची से हटाने की कार्यवाही करने के हेतु भी निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने ग्राम के 80 वर्ष व उससे अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करने तथा ग्राम में मतदाता सूची का सार्वजनिक स्थलों पर वाचन करने के निर्देश दिये, ताकि मतदाता सूची मे किसी भी प्रकार की त्रुटि होने के संभावना न रहे।