टीकमगढ़। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत टीकमगढ़ सिद्धार्थ जैन द्वारा संबंधित अधिकारियों के द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में 15वाँ वित्तीय आयोग से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान
मुख्य कार्यपालन अधिकारी/सहायक यंत्री एवं क्षेत्रीय उपयंत्री पंचायत बल्देवगढ़ के साथ ग्राम पंचायत बनेरा में 15वाँ वित्तीय आयोग से स्वीकृत नाली निर्माण मुख्य सड़क से धूमगढ़ मंदिर की ओर के निरीक्षण के दौरान नस्ती के अवलोकन उपरान्त निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति जारी नहीं होने, करारपत्र पर हस्ताक्षर न होने एवं नाली निर्माण कार्य में स्वीकृत राशि के विरूद्ध राशि आहरण होने तथा निर्माण कार्य मौके पर नहीं पाये जाने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा नियम विरूद्ध शासकीय राशि आहरण कर वित्तीय अनियमितता किये जाने के कारण क्षेत्रीय उपयंत्री एवं सचिव के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
सीईओ जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत जटेरा में सीसी रोड निर्माण एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कराये बगैर राशि आहरण कर वित्तीय अनियमितता परिलक्षित होने पर सरपंच ग्राम पंचायत जटेरा के विरूद्ध धारा-40 का प्रस्ताव प्रेषित करने तथा क्षेत्रीय उपयंत्री एवं सचिव के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। ग्राम पंचायत जटेरा में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा वलवन्तपुरा ऊगड़ में कराये गये सामुदायिक भवन पर बंशकर द्वारा अवैध कब्जा कर भवन में भूसा एवं लकड़ी रखने का मामला प्रकाश में आने पर भवन का ताला खुलवाकर भूसा गौशाला में भिजवाने एवं लकड़ी की जब्ती कराकर कर थाना बल्देवगढ़ में रखे जाने की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये तथा पंचायत सचिव जटेरा को प्रकरण में रामचरण वंशकार के विरूद्ध थाना बल्देवगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान द्वारा रोजगार की मांग करने पर ग्राम जटेरा में वृक्षारोपण कार्य एवं शांतिधाम के कार्य प्रारंभ कराने एवं ग्रामीणों को इन निर्माण कार्यों में नियोजित करने के निर्देश दिये।
सीईओ जिला पंचायत जैन ने ग्राम पंचायत जटेरा में नाली निर्माण के दौरान बगैर मूल्यांकन करने एवं निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण न होने तथा स्थल उपयुक्त न होने के कारण संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने जनपद पंचायत बल्देवगढ़ के सभाकक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहायक यंत्री एवं उपयंत्री (समस्त) व अन्य योजना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक योजनावार, सेक्टरवार एवं कार्यवार समीक्षा कर अपूर्ण/कार्यों को पूर्ण कराने हेतु समयाविध निर्धारित करते हुए निर्धारित समयाविध में ही कार्य पूर्ण कराने हेतु सर्व संबंधितों को निर्देशित किया।