BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 5:56 pm
BIG NEWS : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम और बड़ी तस्करी की सूचना, जब नरपत की खेड़ी पुलिया पर खाकी ने की घेराबंदी तो बाइक से पहुंचा दुर्गा शंकर, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहा था बदमाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ निवारक एवं आ सूचना प्रकोष्ठ ने नरपत की खेडी पुलिया के यहां पर नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार से 700 ग्राम हेरोइन पकड़ी है, जिसका अंतरराष्ट्रीय अनुमानित मूल्य 70 लाख रुपए बताया गया है। बाइक सवार इस हेरोइन को विजयनगर की ओर ले जा रहा था। गिरफ्तार आरोपित से नारकोटिक्स की टीम पूछताछ कर रही है।
जानकारी में सामने आया कि नारकोटिक्स चित्तौड़गढ़ की टीम को मुखबिर से मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिली थी। एक व्यक्ति बाइक पर हेरोइन लेकर भीलवाड़ा की ओर जाएगा। इस सूचना के बाद केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ के निवारक एवं आ सूचना प्रकोष्ठ ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया। नारकोटिक्स चित्तौड़गढ़ के अधीक्षक टीएम कठेड़ के नेतृत्व में टीम ने नरपत की खेडी पुलिया के यहां पर नाकाबंदी की। इस दौरान मुखबिर द्वारा बताया हुआ व्यक्ति बाइक लेकर आता दिखाई दिया। टीम ने इसे बड़ी मशक्कत के बाद रोका। नारकोटिक्स से पूछताछ में उसने अपना नाम प्रतापगढ़ जिले के नाथू खेड़ी निवासी दुर्गा शंकर पुत्र हीरालाल माली बताया। नारकोटिक्स की टीम ने इसकी तलाशी ली तो आरोपित के पास से सफेद पाउडर मिला, जिसकी जांच की तो यह हीरोइन निकली नारकोटिक्स ने इसका वजन करवाया तो 700 ग्राम निकला, जिसका अनुमानित मूल्य 70 लख रुपए बताया गया है। नारकोटिक्स चित्तौड़गढ़ की टीम आरोपित से पूछताछ में जुटी हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित दुर्गा शंकर माली ने यह हेरोइन प्रतापगढ़ से लेकर अजमेर जिले में विजयनगर के आस-पास कहीं देना बताया। आरोपित की पूछताछ के बाद नारकोटिक्स की टीम अनुसंधान में जुट गई है। मौके पर नारकोटिक्स के अधीक्षक टीएम कांठेड़ के नेतृत्व में इंस्पेक्टर आरके चौधरी, आरके लोर, परमवीर सिंह, एसआई शकील अहमद खान, हेमंत, समृद्ध धनावा, सुरेंद्र कुमार, एलडीसी रजत कुमार शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE