BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 7:04 pm
BIG NEWS : नेशनल हाईवे और चित्तौड़गढ़ से रवानगी, जैसे ही तस्कर ने लगाया क्रेटा कार का गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब अधिकारियों ने ली वाहन की तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व गंगरार थाना पुलिस ने शनिवार तड़के गंगरार थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 335 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित क्रेटा कार को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। वहीं कार चालक फरार आरोपी को नामजद किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए जिला पुलिस को अवैध मादक प्रदार्थाे की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये। इसी क्रम मे डीएसटी की सूचना पर डीएसटी व गंगरार थाना पुलिस द्वारा गंगरार थाना के मेडीखेड़ा फाटक के पास गंगरार की तरफ जाने वाले नेशनल हाईवे पर रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान चित्तौड़गढ़ की तरफ से तेज गति से आती हुई एक संदिग्ध क्रेटा कार दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रुकवाने का प्रयास किया । कार चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी को सिक्सलाईन रोड से नीचे सर्विस रोड पर उतारा तथा गाड़ी सहित भागने लगा उसी समय कार का अगला बायीं साइड का पहिया ब्रस्ट हो गया । जिस पर कार चालक व उसका साथी कार से उतर कर सर्विस रोड पर भागे।
चालक व उसके साथी का पुलिस टीम ने पीछा किया तथा चालक के साथी जोधपुर जिले के जालेली निवासी दिनेश पुत्र सोहनलाल विश्नोई को पकड़ लिया तथा चालक मौके से भागने में सफल रहा । पुलिस ने गाड़ी में कोई संदिग्ध वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने पर नियमानुसार गाड़ी व दिनेश विश्नोई की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर 19 कट्टों में भरा हुआ 335 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा तथा दिनेश की तलाशी में उसकी पेंट की जेब में एक अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने उक्त अवैध डोडा चूरा व पिस्टल, दो जिंदा कारतूस व क्रेटा कार को जब्त कर दिनेश विश्नोई को गिरफ्तार व भागने वाले चालक जोधपुर जिले के झोलियाली निवासी मनोहर पुत्र घेवरराम को नामजद कर लिया है।
 पुलिस अधीक्षक दुष्यंत ने बताया कि विगत कुछ समय से मादक पदार्थों की तस्करी के दौरान अपराधियों से अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद किए जा रहे है। वर्तमान समय में अपराधी तस्करी के दौरान माल के साथ हथियार भी रखने लगे है। इसके लिए जिला पुलिस को भी तस्करी की रोकथाम व नाकाबंदी के समय हथियार साथ मे रखने की हिदायत दी गई है।
जानकारी के अनुसार दिनेश विश्नोई व मनोहर के खिलाफ पुर्व मे भी एनडीपीएस के प्रकरण पंजीबद्ध हुए है। उक्त समस्त कार्यवाही में डीएसटी के कांस्टेबल चन्द्रकरण सिंह, राजदीप सिंह व दुर्गा राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस थाना गंगरार पर चालक व उसके साथी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। 

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम ने सहयोग किया 
गोरधन सिंह भाटी प्रभारी जिला विशेष टीम, श्याम सिंह उ.नि. थाना गंगरार, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल मुनेन्द्र, दिनेश, ललित,अजय,राजदीप,घनश्याम, राधे, बलवीर, मदन व भेरूलाल।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE