BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 7:08 pm
NEWS : अवैध नकली शराब बनाने एवं सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने भदेसर क्षेत्र में मान जी का गुढ़ा में कंपनी के लेबल लगा अवैध तरीके से नकली शराब का निर्माण करने के मामले में गिरफ्तार व पुलिस रिमाण्ड पर लिए गए मुख्य आरोपी लाल सिंह के साथी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी में से एक नकली शराब बनाने के लिए स्प्रिट उपलब्ध कराता व दूसरा शराब पैकिंग के उपकरण उपलब्ध कराता था।
पुलिस अधीक्षक  राजन दुष्यंत ने बताया कि 22 अगस्त को सी.आई.डी क्राईम ब्रान्च जयपुर की सूचना पर थानाधिकारी भदेसर चन्द्रशेखर किलानिया पु.नि द्वारा मान जी का गुढ़ा में लालसिंह पिता फतेह सिह राजपुत के खेत पर बने मकान से अवैध तरिके से निर्मित नकली शराब मय शराब उपकरण जब्त कर लालसिह राजपूत को गिरफ्तार कर दर्ज प्रकरण में अनुसंधान थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर पु.नि. के जिम्मे कर लालसिंह का न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया।
मामले में गिरफ्तार आरोपी लाल सिंह को नकली अवैध शराब बनाने व बनाने का सामान स्प्रिंट, एसेन्ट पव्वे कार्टून, लेबल एवं अन्य आर्टिकल उपलब्ध कराने वाले अन्य आरोपियों की तलाश हेतू एएसपी बुगलाल मीना एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु. नि. मय जाप्ता हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि झाबर मल, हेमन्त, विजय सिंह, जगदीश की टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी लाल सिंह को नकली शराब बनाने हेतू स्प्रिंट उपलब्ध कराने वाले रकमपुरा थाना भादसौड़ा हाल मंगलवाड चौराया थाना मंगलवाड निवासी 48 वर्षीय फतेह सिंह पुत्र विजय सिंह चौहान राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय से पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया व घटना में प्रयुक्त तवेरा को जब्त की गई।
वहीं आरोपी लाल सिंह के साथ नकली शराब बनाने वाले भोटों का मिन्नाणा थाना निकुम्भ निवासी 26 वर्षीय होनार सिंह उर्फ जसवन्त सिंह उर्फ जस्सू पुत्र निर्भय सिंह सिसोदिया की तलाश कर शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। 
मामले में गिरफ्तार आरोपी लाल सिंह व अन्य को नकली अवैध शराब बनाने व बनाने का सामान स्प्रिंट, एसेन्ट, पव्वे, कार्टून, लेबल एवं अन्य आर्टिकल उपलब्ध कराने वाले मुख्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रकरण में वांछित आरोपी-
रेवाड़ा थाना राशमी जिला चित्तौडगढ निवासी अजयपाल सिंह पुत्र जसू सिंह उर्फ जसवन्त सिंह राजपूत, रकमपुरा थाना भादसौड़ा निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र सोहन सिंह राजपूत, मोड़ जी का मिनाणा थाना सदर निम्बाहेड़ा निवासी जसवन्त सिंह पुत्र सज्जन सिंह राजपूत व भाटों का मिन्नाणा थाना निकुम्भ निवासी सूर्यवीर सिंह पुत्र शम्भूसिंह राठौड़ व निर्भय सिंह पुत्र कमल सिंह राजपूत की गिरफ्तारी शेष है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE