BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 8:06 pm
BIG NEWS : हाईवे रोड पर नाकाबंदी और स्वीफ्ट डिजायर कार, जब पुलिस ने रोका वाहन, फिर जैसे ही ली तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, नीमच के गांव कंजार्डा के दो आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने शनिवार को हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार में 07 काले प्लास्टिक कट्टो में भरा हुआ 103 किलो 500 ग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त कर मध्यप्रदेश के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व परिवहन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी चित्तौड़गढ़ करण सिंह के निर्देशन मे शनिवार को थानाधिकारी सदर चित्तौड़गढ़ भवानीसिंह पुनि मय जाब्ता हैड कानि शिवलाल, जगदीशचन्द्र, बलवन्तसिंह, सुरेन्द्रपाल, भजनलाल, हेमव्रतसिंह व मनोहर सिंह द्वारा हाईवे रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। 
नाकाबन्दी के दौरान सिल्वर रंग की एक स्वीफ्ट डिजायर कार आई जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुए थे। जिनको रुकवाकर कार की नियमानुसार तलाशी ली तो स्विफ्ट कार में काले रंग के 07 प्लास्टिक कट्टो में कुल 103 किलो 500 ग्राम अवैध डोडाचुरा भरा पाया गया। अवैध अफीम डोडाचुरा को मय कार के जब्त कर दोनों आरोपियों स्वीफ्ट कार चालक मध्यप्रदेश के कंजार्डा थाना मनासा जिला नीमच निवासी 30 वर्षीय जयबाबु पुत्र जगदीशचन्द्र धाकड व साथी 27 वर्षीय कमलेश पुत्र सुन्दरलाल मालवीय को गिरफतार किया गया है।
थाना सदर चित्तौड़गढ़ पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE