BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2023, 11:36 am
BIG NEWS : नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना शामगढ की चौकी चंदवासा पुलिस की कार्यवाई, आरोपी के कब्जे से जप्त की 100 लीटर कच्ची शराब, पुर्व में दे चुका है चोरी की कई घटना को अंजाम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर   

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शऱाब की धर पकड के अभियान के दोरान कार्यवाही हेतु अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं एसडीओपी सीतामऊ निकितासिंह के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी शामगढ राकेश चौधरी एवं चौकी प्रभारी उनि सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया तथा उनकी टिम द्वारा आरोपी के कब्जे से अवैध शराब जप्त करने मे सफलता हासिल की। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 25 अगस्त 2023 को चौकी चंदवासा पर पदस्थ प्रआर 194 दशरथ मालवीय को दोराने भ्रमण के मुखबीर सूचना मिली की कोई व्यक्ति रुपारेल डेरा के कच्चे रास्ते पर बल्क मात्रा मे अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब लेकर के खडा है जो कही लेकर के जाने वाला है यदि तत्काल घेराबंदी कर दबीश देने पर सफलता मिल सकती है। मुखबीर व्दारा दी गई सूचना विश्वसनीय होने से प्रआर 194 दशरथ मालवीय व्दारा तत्काल एक टीम गठित कर मुखबीर व्दारा बताई गई सूचना के अनुसार तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु मुखबीर बताये स्थान पर पहुंच कर देखते मुखबीर व्दारा बताये हुलिये का व्यक्ति चार प्लास्टीक की सफेद रंग की बडी बडी कैन लेकर के बताये स्थान रुपारेल कच्चे रास्ते पर खडा दिखा। जेसे ही दबीश दी गई तो आरोपी चतुर चालाक प्रवृति का होने से भागने का प्रयास किया जिसको पुलिस टीम व्दारा कडी मशक्कत कर घेराबंदी कर रोका। जिससे नाम पता पुछते अपना नाम दिनेश पिता मांगीलाल मीणा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मोलाखेडी खुर्द थाना गरोठ का होना बताया जिसके कब्जे से चार सफेद रंग की बडी केने प्रत्येक केन मे 25-25 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कुल 100 लीटर कच्ची शराब किमती 10000 रुपये की मिली। आरोपी से शराब रखने के संबंध मे लाईसैन्स का पुछते नही होने से आरोपीका कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का दण्डनीय पाया। मोके पर चारो कैनो मे भरी 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की गई। आरोपी के विरुध्द थाना शामगढ पर अपक्र 411/2023 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। 
आरोपी से पुछताछ करते पुर्व मे निम्बाहेडा तरफ मजदुरी करने के दोरान बस स्टेण्ड की किसी दुकान पर से रुपये चोरी करना बताया। आरोपी की तस्दीक करते उक्त आरोपी व्दारा निम्बाहेडा तरफ की गई चोरी की घटना के संबंध मे कोतवाली निम्बाहेडा थाना पर अपराध क्रमांक 445/2023 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबध्द है। उक्त अपराध मे आरोपी दिनेश मीणा वांछित है इसके पुर्व भी आरोपी दिनेश मीणा व्दारा थाना गरोठ क्षेत्र तथा भवानीमण्डी क्षेत्र मे चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है आरोपी अंत्यत ही चतुर चालक प्रवृति का होकर के दुसरे थाना क्षेत्रो मे चोरी की घटना को अंजान देने की शोहरत हासिल है। जिसको शराब की तस्दीक करते हुए पुलिस चोकी चंदवासा थाना शामगढ व्दारा रंगे हाथो पकडने मे सफलता अर्जित की है।
उक्त कार्यवाही मे उनि राकेश चौधरी थाना प्रभारी शामगढ , उनि सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया चौकी प्रभारी चंदवासा , सउनि विक्रम सिंह वास्कले ,प्र.आर. 194 दशरथ मालवीय , आरक्षक 858 श्रीकृष्ण , आरक्षक 842 मंगलेश पाटीदार , सैनिक 202 दलसिंह  सराहनीय योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE