BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2023, 3:21 pm
BIG NEWS : दिलीप बिल्डिकॉन के कर्मचारी पर नीमच जिले के गांव बरड़िया के परिजनों ने लगाए आरोप, कंपनी में काम करने वाले युवकों को बंधक बनाकर की मारपीट, ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर      

Share On:-

मनासा। दिलीप बिल्डिकॉन के प्रदीप पाठक द्वारा कंपनी में कार्यरत 4 बच्चों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की व घंटो तक बंधक बनाकर रखा। जैसे तैसे युवक अपने घर पहुंचे। जब परिवार वालो को घटना की जानकारी दी तो परिजन बच्चों को लेकर मनासा थाने पहुंचे जहां मौखिक रिपोर्ट नहीं लिखते हुए कहा गया कि लिखकर लाइए। 
आज सुबह गांव बरडिया के सैकड़ों ग्रामीण जन पुलिस थाना मनासा पहुंचे और थाने का घेराव किया। काफी देर तक हंगामा करने के बाद ग्रामीणों ने लिखित रिपोर्ट दी। पुलिस द्वारा सभी युवकों को मेडिकल के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि शुरुआत में तो पुलिस बात को रफा दफा करनेमे लगी रही लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। 
मनासा शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सोनी को जब घटना की जानकारी मिली तो  कार्यकर्ताओं के साथ तुरंत पुलिस थाने पहुंचे। हस्तक्षेप के बाद ही युवको को मेडिकल के लिए भेजा। युवको में पप्पू दयाराम भील, मोनू बांछड़ा, बादल मालवीय, अनिरुद्ध मालवीय ने अपनी आप बीती पुलिस को सुनाई। दिलीप बिल्डकॉन के प्रदीप पाठक ने भी सरिया चोरी की रिपोर्ट की है। प्रकरण जांच में ले लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE