सरवानिया महाराज। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी विमलेष उईके, थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई के मार्गदर्शन एवं चौकी सरवानिया महाराज उनि आर एस सिसोदया के नेतृत्व में पुलिस चौकी सरवानिया महाराज द्वारा वेगेनार कार में परिवहन किया जा रहा 40 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सरवानिया महाराज को दिनांक 27 अगस्त 2023 को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के परिवहन के संबंध में मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए धामनिया-मोरवन आम रोड पर घेराबंदी कर वेगेनार कार आर जे 09 सीबी 7842 में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 40 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया जाकर आरोपी नरेद्र पिता बालमुकंद राठौर उम्र 32 साल निवासी धामनिया थाना जावद के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोतों एवं अन्य आरोपी के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
उक्त कार्यवाई में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।