BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2023, 12:09 pm
BIG NEWS : कुख्यात अफीम तस्कर कोबरामैन उगल रहा है राज, जीरन से भरता माल और बाड़मेर में करता डील, पत्नी नीमच पुलिस में हेड कांस्टेबल!, फिर यूं आए इनके नाम सामने, अब अफीम पुल में मची खलबली, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की नयागांव चौकी पुलिस ने राजस्थान के बाड़मेर जिले में कोबरामैन के नाम से प्रसिद्ध एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उक्त व्यक्ति सांप पकड़ने के बहाने लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था। इस तस्कर के तार नीमच जिले के जीरन क्षेत्र से जुड़े हैं। नयागांव पुलिस ने तस्कर को अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। 

नयागांव चौकी प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि 20 अगस्त की सुबह अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना पर फोरलेन स्थित रेलवे फाटक पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान टाटा कंपनी की नेक्सोन कार क्रं. आरजे 45 सीजी 7159 नीमच की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रोका और तलाशी ली तो अवैध अफीम बरामद हुई। तस्कर दीपक सेन (कोबरामैन) निवासी हाथीपोल उदयपुर राजस्थान कार में स्कीम बनाकर करीब 7 किलो 565 ग्राम अवैध अफीम छुपाकर ले जा रहा था। पुलिस ने अवैध अफीम व कार को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत अपराध कायम किया है। उक्त आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसका नीमच जिले के जीरन में घर और केसरपुरा में ससुराल है और ये उसी क्षेत्र से अफीम लेकर जा रहा था। वह रामप्रकश विश्नोई और बलराज जाट निवासी बाड़मेर के लिए काम करता है। 

पहले चढ़ चुका है बाड़मेर पुलिस के हत्थे- 
राजस्थान के सरहदी बाड़मेर जिले में पिछले 4 सालों से सांप पकड़ने का कार्य कर रहे दीपक सेन (कोबरामैन) को बाड़मेर की कोतवाली थाना पुलिस ने 26 फरवरी 2022 को डेढ़ किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में उसने अपने आप को ड्रग सप्लायर बताया था। बाड़मेर पुलिस के अनुसार दीपक सेन नाम का यह व्यक्ति मूलतः उदयपुर का निवासी है जो बाड़मेर में रहकर सांप पकड़ने का कार्य करता था। ऐसी जानकारी भी निकलकर सामने आई थी कि आरोपी दीपक सेन की पत्नी मध्यप्रदेश के नीमच में कॉन्स्टेबल पद पर कार्यरत है। 

नागमित्र बनकर अधिकारियों से बनाए संबंध-
उक्त युवक अपने आपको नागमित्र और कोबरामैन बतलाकर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए हुए था और सांप पकड़ने के बहाने वह लंबे समय से ड्रग्स की सप्लाई बाड़मेर में करता आ रहा था। क्षेत्र में समय-समय पर आयोजित होने वाले आत्मरक्षा शिविरों में बालक-बालिकाओं को वह कराटे, वुशु के गुर सिखाने के साथ ही आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी देता था। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE