BREAKING NEWS
VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<     KHABAR : पहली बार टांडा-बरूड थाने में मुख्यमंत्री.. <<     VIDEO NEWS : खरगोन के खलटाका में अवैध गौवंश परिवहन का.. <<     KHABAR : दो माह में तेंदुए के हमले की तीसरी घटना,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2023, 11:49 am
KHABAR : जिला महिला कांग्रेस कमलनाथ के कार्यक्रम को लेकर घर-घर जाकर पीले चांवल देकर कर रही कार्यकर्ताओं को आमंत्रित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर ने बताया कि 1 सितम्बर पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के विशाल आमसभा को लेकर महिला कांग्रेस भी अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को पीले चांवल देकर कमलनाथ की सभा को ऐतिहासिक सफल बनाने में पूरा प्रयास कर रही हैं। 
सांभर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे को लेकर गांव गांव दस्तक देकर कमलनाथ के कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाओं को पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर सभी महिलाओं में अपार उत्साह है। महिला कांग्रेस द्वारा अभी सभी गांव में दौरा किया जा रहा है। जीरन ब्लॉक के चीताखेड़ा, नीमच, मनासा, रामपुरा, कुकड़ेश्वर, भदाना आदि जगहों पर पहुंचकर कमलनाथ द्वारा चलाए गए अभियान, हर पंचायत में गौशाला, मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाई, 100 यूनिट तक बिजली फ्री, माफिया और अपराधी तत्वों के खिलाफ कार्यवाई, किसानों का ऋण माफ सहित जनहितदेशी कार्य करने तथा प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनाने के लिए नीमच के ऐतिहासिक कार्यक्रम दशहरा मैदान में सभी महिलाओं की उपस्थित होगी। 
सांभर ने आगे बताया कि महिला कांग्रेस का अपना मंच होगा तथा अपनी महिला साथियों के साथ कमलनाथ का स्वागत अभिनंदन पगड़ी पहनाकर और राखी बांधकर गैस सिलेंडर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया जाएगा। महिला कांग्रेस अपने नेता का बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वागत अभिनंदन करेगी। 
इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रभारी इष्टा भाचावत, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा सांभर, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष उषा सचदेवा मनासा, जीरन ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा मांगरिया, मनासा ब्लाक अध्यक्ष उर्मि रावत, भदाना ब्लॉक अध्यक्ष शकुंतला मीणा, अंजना व्यास, आशा शर्मा, मथरी बाई, फूला बाई, धापू बाई, संतोष बाई, केसर बाई, कंचन बाई, लाली बाई, जमुना बाई, सना बाई, सुगना बाई, लताबाई, मंगला बाई, कुशाल बाई, लक्ष्मी बाई जावरिया, ममता आर्य, गुड्डी बाई, प्रेम बाई, जमुना बाई, यशोदा जावरिया, हीराबाई जावरिया, सपना प्रजापत, कांति बाई, तुलसी जावरिया, पदमा बाई, सांवरिया, निर्मला बाई, शबनम बी, कैलाशी मांगरिया, मुमताज, लीलाबाई मालवीय, कंचन बाई जावरिया, दीपिका, जाहन्वी, ताराबाई जावरिया, पार्वती बाई जावरिया आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE