BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2023, 12:34 pm
BIG NEWS : नीमच का उपनगर बघाना और शाम का वक्त, जब अचानक हुई ये वारदात तो मच गया हड़कंप, आनन फानन में परिजनों ने लगाई अस्पताल की ओर दौड़, हादसे में वसीम की हुई मौत, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। शहर के उपनगर बघाना में चाकू बाजी की घटना में वसीम पिता मोहम्मद सलीम उम्र 32 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शाम 6.30 बजे की बताई जा रही है। 
सूत्रों से ज्ञात जानकारी के अनुसार नाका नंबर 4 वार्ड नंबर 36 का निवासी वसीम नशे का आदी था। घटना से कुछ देर पहले उसे चाकू लेकर घूमता देखा गया था। घटना घर के अंदर की है। बताया जा रहा है कि उसकी जांघ और हाथ पर चाकू के निशान लगे है। वसीम का एक छोटा भाई है, जिसे भोंदू के नाम से लोग बुलाते हैं। पिता सलीम ठेला चलाने का काम करते हैं। घर में मां चुन्नी बाई भी साथ रहती है।
परिजन वासिम को लहूलुहान हालत में जिला चिकित्सालय लाए थे जहां डॉक्टर ने जाँच के बाद वासिम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना हैं कि वासिम ने खुद को चाकू मारा हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही जिला चिकित्सालय में लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी। हालांकि पड़ताल के दौरान यह बात जरूर सामने आई कि युवक चाकूबाजी में घायल हुआ था, जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन युवक को चाकू किसने मारा, इसका कोई खुलासा नहीं हुआ। 
मामले में जब बघाना थाने से जानकारी ली गई, तो पुलिस का कहना था कि मृतक के परिजनों ने बताया है कि युवक ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया था। अभी सवाल यह बना हुआ हैं कि युवक ने अगर खुद चाकू मारा हैं तो उसके पीछे की कारण हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE