BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत.. <<     फुलरा कंजर डेरा में आबकारी की दबिश,1200 लीटर.. <<     20 सितंबर को देवास में गूंजेगा सनातन का संदेश!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 28, 2023, 3:29 pm
BIG NEWS : नगर भ्रमण पर निकले भगवान पशुपतिनाथजी, शाही सवारी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, कलाकारों के प्रदर्शन को आमजन ने सराहा, पढ़े पीडी बैरागी की खबर      

Share On:-

मंदसौर। सावन महीने के अंतिम सोमवार को भगवान पशुपतिनाथजी की भव्य शाही सवारी निकली। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर से शाही सवारी से शहर भ्रमण पर निकलने से पहले भगवान पशुपतिनाथ जी को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। उसके बाद भगवान पशुपतिनाथ जी भक्तों के हाल जानने शाही रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। 
मंदिर परिसर पर मौजूद मन्दसौर के प्रभारी मंत्री मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, समस्त पार्षद गण एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा की शाही सवारी में शामिल हुए। भोलेनाथ के जयकारे के साथ शाही सवारी नगर भ्रमण पर निकली। शाही सवारी में नपा अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर और उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला ने ढोल बाजे के साथ नृत्य किया। बाहर से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ की भव्य शाही सवारी में प्रातः कालीन आरती मण्डल, पशुपतिनाथ मंदिर ट्रस्ट, नगर पालिका परिषद, सामाजिक संगठन, स्वयं सेवी संगठन सभी के सहयोग से भोले बाबा की भव्य शाही सवारी निकाली जा रही हैं।  हरियाणा, पंजाब, दिल्ली से आए कलाकार अपनी कला प्रस्तुत कर रहे हैं। झांकियां के मनमोहक दृश्य लोगों को अपनी आकर्षित कर रहे हैं। इस भव्य शाही सवारी में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शाही सवारी शहर के मुख्य मार्गो से होते निकाली जा रही हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 600 पुलिस कर्मी शहर में तैनात किए गए हैं। शाही सवारी की निगरानी ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे से की जा रही हैं कई मार्गो के आवागमन को बदला गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE