BREAKING NEWS
KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : नीमच मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने.. <<     BIG NEWS : गुम इंसानों की दस्तयाबी के लिए शाजापुर.. <<     KHABAR : कन्या छात्रावास में बिना अनुमति प्रवेश.. <<     VIDEO NEWS : लोगों के बीच पहुंची DIG सिमाला प्रसाद,.. <<     NEWS : डीएसपी गिरिराज गर्ग का आकस्मिक निधन,.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति 2026-27 का काउंटडाउन शुरू,.. <<     KHABAR : खेती के दौरान हादसे का शिकार हुआ किसान,.. <<     VIDEO NEWS : पुलिस चौकी पर लंबे समय से खड़ी 8 जब्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 1, 2023, 3:02 pm
BIG BREAKING : मालवा के नीमच में कमलनाथ और मंच से बोली ये बड़ी बात, शिवराज सरकार को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए तीनो सीटों को लेकर क्या कहा पूर्व मुख्यमंत्री ने, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर       

Share On:-

नीमच। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दशहरा मैदान में विशाल जान सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान मंच से कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर प्रहार किया। प्रदेश को भ्रष्टाचार प्रदेश बताया। साथ ही कमलनाथ ने कहा कि- मैं 2018 का मॉडल नहीं हूँ, 2023 का कमलनाथ मॉडल हूँ। 
कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज के एक हाथ भ्रष्टाचार और दूसरे हाथ अत्याचार से सने हुए हैं। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भी कमलनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को माफ़ी यात्रा निकालनी चाहिए और जनता से कहना चाहिए कि आपने 18 साल विश्वास रखा और हमने आपको धोखा दिया। 
कमलनाथ ने शिवराज सरकार को लेकर कहा कि जितने जूते-चप्पल, छाता बांट ले, जनता जानती है कि जूते-चप्पल से क्या करना है। शिवराज सोचते हैं कि वे जनता को खरीद लेंगे। मैं सबसे कहता हूं कि शिवराज जो दे सब लो, लेकिन भविष्य सुरक्षित रखिएगा। इनकी कलाकारी में मत आइएगा। ये सब चुनावी स्टंट है। वहीं कमलनाथ ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा शिवराज सरकार के रिपोर्ट कार्ड जारी करने पर भी तंज कसा। कमलनाथ ने कहा कि रिपोर्ट कार्ड के साथ भाजपा को रेट कार्ड भी जारी करना चाहिए। 
कमलनाथ ने कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या युवाओं के सामने हैं वो है बेरोजगारी। एमबीए और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद ना तो युवा शहर का रहा ना गांव का। 18 साल बाद शिवराज सिंह को बहनें याद आ रही हैं, कर्मचारी याद आ रहे हैं, किसान याद आ रहे हैं, संविदा, अतिथि शिक्षक सब याद आ रहे हैं। 3 लाख 30 करोड़ का कर्जा लिया, इसका हिसाब जनता को दें। यह कर्ज मध्यप्रदेश के हर व्यक्ति के ऊपर है। शिवराज सिंह सोचते हैं कि जनता को वे खरीद लेंगे। मध्यप्रदेश की जनता पर मुझे पूरा विश्वास है। यह चुनाव किसी उम्मीदवार या पार्टी का नहीं, ये चुनाव मध्यप्रदेश के भविष्य का है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE