BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 3, 2023, 11:48 am
BIG NEWS : 8 लेन एक्सप्रेस वे और मंदसौर जिले का ये गांव, जैसे ही बजी थाने के फोन की घंटी तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब नाकाबंदी के दौरान रोकी बाइक तो हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए इतनी बड़ी मात्रा में क्या ले जा रहा था विक्रम, पढ़े खबर      

Share On:-

मंदसौर। भानपुरा थाना पुलिस ने बाइक सवार एक युवक के कब्जे से 5 लाख 68 हजार की कीमत का अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा और अफीम बरामद की है। आरोपी के खिलाफ अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक सवार एक युवक अवैध मादक पदार्थ अफीम और डोडाचूरा की तस्करी कर किसी को देने जाने वाला है। पुलिस नाकाबंदी कर युवक को पकड़ने की कोशिश करें तो आरोपी गिरफ्त में आ सकता है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भानपुरा पुलिस ने एक टीम बनाकर थाना क्षेत्र के हरनावदा सातलखेड़ी रोड, दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे अंडर ब्रिज के निकट नाकाबंदी करते हुए मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिए वाले बाइक सवार को रोक हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विक्रम पिता रामलाल मेघवाल उम्र 28 साल निवासी नारायण खेड़ा थाना भवानी मंडी राजस्थान का रहने वाला बताया। युवक की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 5 लाख 60 हजार के कीमत की 2 किलो 800 ग्राम अफीम और 6 हजार 400 रुपए की कीमत का डोडाचूरा बरामद किया है।
आरोपी अवैध मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और कहां ले जा रहा था मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE