नीमच। आज भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर नीमच के भाजपा नेता सत्यनारायण गोयल द्वारा फोर जीरो चौराहे पर स्वागत मंच बनाया गया था। इसी दौरान अधिक संख्या में लोग मंच पर खड़े होकर स्वागत कर रहे थे तो अचानक मंच गिर गया और सभी कार्यकर्ता भी गिर गए। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया हैं। वहीं सत्तू गोयल के भाई अनुराग गोयल के साथ चेन स्नेचिंग की घटन भी हुई हैं।