मनासा। थाना क्षेत्र के ग्राम हांसपुर में एक 22 वर्षीय युवक दीपक पिता तुलसीराम कुशवाह ने अपने ही घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शाम 4 बजे मनासा डायल 100 मौके पर पहुंची व शव को रस्सी के फंदे से उतारकर पीएम के लिए मनासा शासकीय अस्पताल भिजवाया।
परिजन का कहना है कि दीपक ने किसी से लाखो रुपए उधार लेकर एमटीएफई कम्पनी में लगाए थे, जिसकी जानकारी परिजन को नही थी। कंपनी में पैसे डूब जाने के कारण दीपक ने ये कदम उठाया हैं। फिलहाल मनासा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पीएम करवाया। वहीं मामले की जांच कर रही है।