BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2023, 5:21 pm
BIG NEWS : राजस्थान का कनेरा थाना पुलिस और बंदूक की गोली, जब भेड चोरी करने आये व्यक्ति की हुई मौत तो एक्शन में आए अधिकारी, हत्या करने वाला फरार आरोपी चढ़ा खाकी के हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। रविवार की मध्य रात्रि को कनेरा थाना क्षेत्र के पीलखेडी व मैलाना गांव के बीच जंगल में रेबारियों के डेरों से भेड़ चोरी करने आये कंजर जाति के एक व्यक्ति की बंदूक की गोली लगने से मृत्यु हो जाने के मामले में फरार आरोपी को कनेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया 03 सितम्बर की मध्य रात्रि को पीलखेडी व मैलाना गांव के बीच जंगल में रेबारियों द्वारा लगे हुए भैडों व उँट के डेरों से भेड़ चोरी करने के इरादे से मोटर साईकिल पर सवार होकर कंजर जाति के तीन व्यक्ति आये। डेरों पर भेड़ो व ऊटों की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति ने चोरों के आने की खबर देते हुए अपने साथी रूपा रेबारी को बुलाया जो साथ मे बंदूक लेकर आया, जिसने चोरी करने वाले चोरो पर बंदूक से फायर कर दिया। जिससे दुधीतलाई थाना बिजयपुर निवासी 25 वर्षीय अंतिम कंजर पुत्र कालू कंजर की बंदूक की गोली लगने से मृत्यु हो गई। शेष दो व्यक्ति मौके से भाग कर निकल गए। अगले दिन रेबारियों के डेरे वहां से रवाना हो जाने के बाद लोग अंतिम की लाश को ढूंढने जंगल की ओर गए, किन्तु अंतिम कंजर की लाश नहीं मिली। उक्त घटना में थाना कनेरा पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच अधिकारी डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद मीणा द्वारा फरार आरोपी की तलाश की गई।
जांच अधिकारी डीएसपी बेनीप्रसाद द्वारा थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा व कनेरा के जाब्ते के साथ मृतक अंतिम की लाश खोजने व आरोपियों की तलाश कर मामले में फरार आरोपी पाली जिले के रावी दुदवड थाना रानी निवासी 40 वर्षीय रूपाराम पुत्र बद्रीराम रेबारी को डिटेन कर पूछताछ की गई । पुछताछ के बाद आरोपी रूपा राम द्वारा उक्त घटना कारित करना कबूल करने व आरोप प्रमाणित होने से गिरफतार कर उसकी सुचना पर अंतिम कंजर की लाश को दस्तयाब कर पोस्टमार्टम करा परिजनो को सिपूर्द की गई, गिरफ्तार आरोपी से अनुसंधान जारी है। 
पुलिस टीम -
01. बेनीप्रसाद मीणा वृताधिकारी वृत निम्बाहेडा 
2. रामसुमेर मीणा थानाधिकारी थाना कोतवाली निम्बाहेडा मय जाप्ता
3. नाथू सिंह उनि. थानाधिकारी थाना कनेरा मय जाप्ता

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE