BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2023, 6:35 pm
BIG NEWS : काली अंधेरी रात और मंदसौर की खाकी, जब अधिकारियों को लगी इस बड़ी तस्करी की भनक तो हाईवे पर की घेराबंदी, फिर जैसे ही ली ट्रक की तलाशी तो उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहे थे बदमाश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिला मंदसौर मे अवैध गौवंश के परिवहव के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक मंदसौर द्वारा दिये गये निर्देशो के तारतम्य में गौतम सोलंकी अति. पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं किर्ती बघेल एसडीओपी मंदसौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिंह परिहार व उनकी टीम द्वारा 03 आरोपी गौवंश तस्करी में पकडा ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06.09.23 को थाना दलौदा पर  पदस्थ कार्यवाहक प्रआर 141 राजपाल सिंह को मुखबिर  से  सुचना  मिली की नीमच तरफ से  एक ट्रक क्रमांक PB13BK2130 मे गायो को क्रुरता पूर्वक ठूस ठूस कर भरकर वध हेतु नीमच तरफ से मंदसौर  धुलिया महाराष्ट्र  तरफ  वध हेतु ले जा रहे है । सूचना पर तत्काल टीम गठीत कर महु नीमच हाईवे रोड तहसील कार्यालय के सामने दलौदा पर नाकाबन्दी की तो मंदसौर तरफ से एक ट्रक क्रमांक PB13BK2130 लिखा आता दिखा जिसको पुलिस बल द्वारा रोका तो ट्रक के केबिनमे चालक एवं दो और व्यक्ति बैठे मिले, जिनको ट्रक से नीचे उतारकर समक्ष  पंचान  नाम पुछते उसने अपना नाम सुनील पिता चिमन क्रिश्चन उम्र 31 साल निवासी सौन थाना कलानोर जिला गुरदासपुर पंजाब का होना बताया तथा क्लिनर साईड  मे बैठे दोनो व्यक्तियो से नाम पता पुछते विजय मसीह पिता मंजुर मसीह क्रिश्चन उम्र 34 साल निवासी सौन थाना कलानोर जिला गुरदासपुर पंजाब व लिबन पिता मंगा मसीह क्रिश्चन उम्र 36 साल निवासी धरमकोट चोकी पिण्ड  थाना डेरा बाबा नानक  गुरदासपुर पंजाब का होना बताया । बाद ट्रक क्रमांक PB13BK2130 को चैक किया तो ट्रक वाहन  मे गाय के 12 गायो को क्रुरता व निर्दयतापुर्वक ठुस-ठुस कर ट्रक में भर रखा था । ट्रक के अंदर मिले गौवंश परिवहन करने के सम्बंध मे ड्रायवर सुनील से  वैध प्रपत्र का पुछते नहीं होना बताया । आरोपीगणों का उक्त कृत्य  धारा 4,6,6(ख)9 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 व पशु क्ररता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (घ) व मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 130/177 के अंतर्गत दण्ड़नीय अपराध होने से आरोपीगण के कब्जे से ट्रक वाहन क्रमांक PB13BK2130 मय 12 गाय के जप्त कर अनुसंधान मे लिया गया बाद मौके पर आरोपीगण सुनील , विजय व लिबन से अवैध गौवंश के सम्बंध मे पुछताछ करते बताया कि मजीठा गांव जिला अमृतसर से गाय खरीदकर जंगल से उक्त ट्रक वाहन मे भरना बताया,  आरोपीगण के विरुद्ध थाना दलौदा पर 399/23 धारा 6,6(ख)9,व पशु क्ररता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (घ) व मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 130/177 मोटर व्हीकल एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण जप्त शुदा वाहन को राजसात करने की कार्यवाही की जा रही हैं ।

आरोपी –
- सुनील पिता चिमन क्रिश्चन उम्र 31 साल निवासी सौन थाना कलानोर जिला गुरदासपुर पंजाब ।
- विजय मसीह पिता मंजुर मसीह क्रिश्चन उम्र 34 साल निवासी सौन थाना कलानोर जिला गुरदासपुर पंजाब।
- लिबन पिता मंगा मसीह क्रिश्चन उम्र 36 साल निवासी धरमकोट चोकी पिण्ड  थाना डेरा बाबा नानक  गुरदासपुर पंजाब ।

जप्तशुदा मश्रुका – 
- 12 गाय किमती 120000/- रुपये
-  एक ट्रक वाहन क्रमांक PB13BK2130 किमती 10 लाख रुपये ।

 
सराहनीय कार्य- 
थाना प्रभारी दलौदा संजीव सिह परिहार , प्रआर 141 राजपाल सिंह , प्र.आर. 301 रशीद पठान , प्रआर 612 प्रशांत चौहान, आर 754 राजेश गढवाल, आर चालक 517 संदीप ,सैनिंक 131 मिठ्ठु सिंह , सैनिक 304 भगवान सिंह , सैनिक 41 अर्जुन सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE