BREAKING NEWS
KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2023, 7:11 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव कीरपुर और पानी से भरा कुआं, जब पति राकेश ने किया पत्नी उषा के साथ ये घिनौना काम, फिर जैसे ही वायरल हुआ वीडियो तो उड़ गए परिजनों के होश, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र में एक अजीब गरीबों मामला सामने आया है। यहां दहेज के लिए एक महिला पर पति ने बर्बरता करते हुए पानी भरे कुएं में धकेल दिया और रस्सी के सहारे छोड़ दिया। इसके बाद पति ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। ये वीडियो अपने साले को भेज दिया। उसने साले से दहेज के रूप में तीन से पांच लाख रुपए की डिमांड की। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। 40 सेकेंड के इस वीडियो में महिला खुद को बचाने की गुहार लगाती दिख रही है। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। घटना करीब 10-15 दिन पुरानी बताई जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान राकेश कीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश ने अपनी पत्नी ऊषा को दहेज के लिए कुएं में लटका दिया और पूरी घटना का वीडियो बनाया था। आरोपी राकेश ने वीडियो अपनी पत्नी के रिश्तेदारों, करीबियों को भेजा और दहेज की मांग की। उधर, वीडियो देखने के बाद पीड़ित महिला के रिश्तेदारों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। उसके बाद आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया गया है। 

राजस्थान की रहने वाली है महिला-
जानकारी के मुताबिक, राकेश और ऊषा की तीन साल पहले शादी हुई थी। राकेश जावद के कीरपुर का रहने वाला है, जबकि उषा राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली है। जब आरोपी ने वीडियो बनाकर ऊषा के रिश्तेदारों को भेजा तो उन्होंने पहले स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी के बाद प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ऊषा के ससुराल पहुंची। पुलिस के आने के बाद पीड़ित उषा ने अपने पति राकेश के खिलाफ जावद थाने में मामला दर्ज कराया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE