BREAKING NEWS
KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2023, 6:54 pm
BIG NEWS : बघाना का पन्नालाल और अफीम की तस्करी, जैसे ही लगाया हाईवे पर टॉप गैर तो मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जब पुलिस ने ली तलाशी तो लाखों रूपये का माल देख उड़ गए होश, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मन्दसौर। जिले की थाना नई आबादी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त आरोपी के पास से कुल 3 लाख 80 हजार रुपए कीमत की 1 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 

थाना नई आबादी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक सवार एक युवक अवैध अफीम की तस्करी कर किसी अन्य तस्कर को देने जाने वाला है। तत्काल कार्रवाई करें तो आरोपी गिरफ्त में आ सकता है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम बनाकर बाईपास रोड नालछा माता फंटा के पास भेजी। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार को रोका और उसकी तलाशी ली। इसके बाद आरोपी के कब्जे से 1 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद की गई। बरामद अफीम की कीमत 3 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान पन्नालाल पिता नानुराम नायक उम्र 45 साल निवासी बघाना नीमच के रुप में बताई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE