नीमच। सांस्कृतिक, शारीरिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक सभी विधाओं से सर्वांगीण विकास की शिक्षा के लिये ब्राइट मून इंग्लिश स्कूल बोरखेड़ी कला में सतत रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी उद्देश्य से विद्यालय संचालक ज्ञानेंद्र कारपेन्टर, संस्था प्रधान संगीता कारपेन्टर के मार्गदर्शन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय गतिविधि प्रमुख दिलीप पाटीदार जावी के नेतृत्व में ढोल धमाकों की सुमधुर थाप पर कृष्ण राधा के स्वरूप में सजकर आएं बालक, बालिकाओं की विद्यालय परिसर से ग्राम भ्रमण के लिये शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा गांव के श्री देवनारायण मन्दिर चौक, सांवरिया जी मन्दिर चौक, हनुमानजी मन्दिर चौक, नीम चौक, पिपलिया चारण तिराहा, मुख्य मार्ग, प्रतीक्षालय चौक होती हुई श्री सांवरिया जी मन्दिर पर पहुँची। शोभायात्रा के मार्ग में चौराहे - चौराहे पर श्रीकृष्ण राधिका बनकर आएं बालक, बालिकाएं और विद्यालय के अन्य बालक, बालिकाएं ने डांडिया रास व मनलुभावन नृत्य किए। गांव में शोभायात्रा में बालक, बालिकाओं के कृष्ण राधिका के आकर्षक श्रृंगार को देखकर सभी ने खूब प्रशंसा की। श्री सांवरिया जी मन्दिर चौक पर गांव की युवा शक्ति व वरिष्ठों के सहयोग से विद्यालय परिवार द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यालय के सभी बालक, बालिकाओं ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर सहभागिता की। ततपश्चात मन्दिर परिसर में आमंत्रित अतिथियों द्वारा मटकी सज्जा प्रतियोगिता और बांसुरी सज्जा प्रतियोगिता का परीक्षण कर परिणाम सुनाएं। मटकी सज्जा प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग में प्रथम स्थान परिधि कुंवर, द्वितीय स्थान सुहानी कारपेन्टर, तृतीय स्थान ज्योति रावत, माध्यमिक विभाग में प्रथम स्थान निधि गोस्वामी, द्वितीय स्थान नेहा मेघवाल, तृतीय स्थान हंसा नायक ने प्राप्त किया इसी तर्ज पर बांसुरी सज्जा प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग में प्रथम स्थान लक्षित पाटीदार, द्वितीय स्थान कुशाल नायक, तृतीय स्थान संदीप नायक और माध्यमिक विभाग में प्रथम स्थान हिमांशु प्रजापति ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में माध्यमिक विभाग की बालिकाओं ने भजनों की पैरोडी पर मन्दिर परिसर में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया जिसकी सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन पंजेरी की प्रसाद के वितरण के बाद हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से कविता बैरागी, प्रिया शर्मा, राजेश्वरी शक्तावत, गायत्री शर्मा, कुसुम भारती सहित विद्यालय बालक, बालिकाएं, मातृशक्ति, युवाशक्ति, ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा। उक्त जानकारी विद्यालय प्रचार प्रमुख दिलीप पाटीदार जावी ने दी।