BREAKING NEWS
KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<     KHABAR : एमपी में स्वामित्व योजना की शुरुआत आज, 50.. <<     KHABAR : पर्युषण महापर्व के समापन पर कुकड़ेश्वर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के डूंगलावदा में दर्दनाक सड़क.. <<     BIG NEWS : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज.. <<     BIG NEWS : नीमच के बाबजी एएसी ब्लॉक प्लांट में.. <<     KHABAR : पीएम मोदी का बर्थडे और चीता प्रोजेक्ट का 4.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2023, 5:41 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का गांव फतेहगढ और ख़ुफ़िया सूचना, फिर जब की नाहरगढ़ पुलिस ने कार्यवाई तो हत्थे चढ़ा अमरसिंह, जानिए इतनी बड़ी मात्रा में क्या ले जा रहा था आरोपी, पढ़े पीडी बैरागी की खबर    

Share On:-

मंदसौर। जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा दिये गये निर्देश के पालन व श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम कुमार सौलंकी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) मंदसौर किर्ती बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नाहरगढ निरीक्षक दिनेश प्रजापति और उनकी टीम द्वारा 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 सितम्बर 2023 को थाना नाहरगढ पर अवैध मादक पदार्थ अफीम के तस्करी करने के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर सगस बावजी का स्थान आम रोड मंदसौर ग्राम फतेहगढ से आरोपी अमर सिंह पिता भेरुलाल डांगी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम कोटडा माता थाना सीतामऊ जिला मंदसौर को पकडा तथा उसके कब्जे वाली प्लास्टिक की थैली में अवैध मादक पदार्थ 02 अफीम मिली मौके पर एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन कर आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम को जप्त कर आरोपी अमर सिंह डांगी को गिरफ्तार कर थाना नाहरगढ पर अपराध क्रमांक 439/23 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर अनुसंधान में लिया गया आरोपी अमर सिंह डांगी उक्त अफीम कहां से लाया था व किसको देने जा रहा था इस संबंध में अनुसंधान जारी है। 
जप्त मश्रुका- एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली में 02 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम किमती 4,00,000 रूपए। 
उक्त कार्यवाई में निरीक्षक दिनेश प्रजापति थाना प्रभारी थाना नाहरगढ जिला मंदसौर व उनकी टीम द्वारा उक्त सराहनीय कार्य किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE