BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 9, 2023, 3:55 pm
BIG NEWS : राजस्थान की बिजयपुर थाना पुलिस और तेज रफ्तार कार, जैसे ही चालक ने देखी खाकी की घेराबंदी तो उठाया ये कदम, फिर जब अधिकारियों ने ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये ऐसा ले जा रहा था बदमाश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। थाना बिजयपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 122 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी गंगरार श्रवण दास के निर्देशन में शुक्रवार को थानाधिकारी बिजयपुर धर्मराज मीना उनि मय जाप्ता कानि. अरुण, शोभाग, अमित, जोगेन्द्र व कानि. राजेन्द्र सिंह के साथ सादी से पाल जाने वाला रास्ता सरहद भडाणा का खेड़ा पर नाकाबन्दी की जा रही थी।

नाकाबन्दी के दौरान सादी की तरफ से आई एक मारुती सुजुकी स्वीफट कार में बैठा एक व्यक्ति पुलिस जाप्ते को देखकर कार छोड़ भागने की कोशिश करने लगा, जिसको पकड़कर स्वीफट कार की नियमानुसार तलाशी में मिला 122 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जप्त किया गया। अफीम डोडाचुरा के परिवहन में काम में ली गई मारुती सुजुकी स्वीफट कार भी जप्त की गई। कार्यवाही में आरोपी घोसुण्डी थाना बस्सी जिला चितौडगढ निवासी 25 वर्षीय राजू लाल भारती पुत्र देवा लाल भारती गोस्वामी को गिरफतार किया गया। उक्त कार्यवाही पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE