नीमच। जिले के जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पावड़ाकला के पास एक 24 वर्षीय विवाहित महिला की लाश कुएं में मिली है। उक्त विवाहित महिला कुछ दिनों से घर से लापता थी। जिसकी परिजनों ने 8 सितंबर को ही थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इसके बाद रविवार शाम को महिला का शव कुएं में मिला है। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
मृतका की पहचान देवकन्या बाई पति प्रह्लाद मीना उम्र 24 वर्ष निवासी चेनपुरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का मायका भी पास ही के गाँव में था।