BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 12, 2023, 1:00 pm
BIG BREAKING : मंदसौर जिले का पिपलिया मंडी और सुबह का वक्त, जब रोजमर्रा का काम निपटा कर घर लौटा किशोर तो नहीं खुला दरवाजा, जैसे ही पहुंची पुलिस तो तोडा गेट, फिर देखा माजरा तो उड़ गए सबके होश, जानिए किस हालत में थी पत्नी सुनीता और ये...,  पढ़े रवि पोरवाल की खबर      

Share On:-

पिपलिया मंडी। नगर में आज एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई हैं। जिसमे एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते हैं नगर में सनसनी फेल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपलिया मंडी के टीलाखेड़ा क्षेत्र में किशोर माली का मकान हैं। किशोर माली सब्जी मंडी में आढ़तिया का काम करते हैं। अल सुबह 5 बजे किशोर माली रोजाना की तरह सब्जी मंडी गए और काम निपटा कर 07 बजे के करीब घर आए। जब घर का दरवाजा खटखटाया तो किसी ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद किशोर माली ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर जैसे ही दरवाजा तोडा तो अंदर का माजरा देख सबके होश उड़ गए। घर के अंदर किशोर माली की पत्नी सुनीता उम्र 40 साल, 07 साल की बेटी हिमांशी की लाश पड़ी थी। वहीं घर की छत पर जाकर देखा तो घर के पीछे की तरफ नीचे 21 साल के बेटे विनोद की लाश पड़ी थी। जिसने भी ये घटनाक्रम देखा तो दंग रह गया। पुलिस ने तीनो शव को पिपलिया मंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया और आगे की कार्यवाई की जा रही हैं। 
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुनीता, किशोर की दूसरी पत्नी थी। जिसको लेकर किशोर के पहली पत्नी के बेटे विनोद की अपनी सौतेली माँ से बनती नहीं थी। अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि विनोद ने अपनी सौतेली माँ और बहन की हत्या की और तीसरी मंजिल से कूदकर भागने का प्रयास किया जिसकी वजह से उसकी भी मौत हो गई।         

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE