मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान अवैध मादक पदार्थ का परिवहन/ भंडारण एवं विक्रय पर रोकथाम करने हेतू एवं ऐसे व्यक्तियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। इसी तारतम्य में दिनांक 12 सितम्बर 2023 को मूखबिर सूचना पर से अति पुलिस अधीक्षक मन्दसौर गौतम सौलंकी को अवगत कराकर, एसडीओपी सीतामऊ निकिता सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी सीतामऊ निरी आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना सीतामऊ पर पदस्थ उनि रूपसिंह बैंस को पुलिस बल के साथ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया तथा कार्यवाही करते हुऐ गठित टीम द्वारा टाटा इण्डिगो कार क्रमांक आरजे 20 सीबी 4121 से कुल 1 क्विंटल 67 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गठीत टीम के द्वारा आज मूखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुऐ निपानिया फंटा विशनिया चिकला रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान टाटा इण्डिगो कार को नाकाबंदी के दौरान रोका जो कार का चालक पुलिस नाकाबंदी देखकर कार को एकदम रोककर अंधेरे व कच्चे रास्ते का लाभ लेकर फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक के कब्जे वाली कार की तलाशी एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुए कार से कुल 10 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा कुल 1 क्विंटल 67 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ व्यावसायिक मात्रा मे डोडाचुरा जप्त करने मे सफलता प्राप्त की। थाना वापसी पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 599/23 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है प्रकरण मे जप्त शुदा कार के रजिस्ट्रेशन के आधार पर वाहन स्वामी व अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोतो, गंतव्य स्थान तथा डोडाचुरा तस्करो के संबंध मे अनुसंधान किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाई में निरीक्षक आर सी दांगी, उनि रूपसिंह बैंस, आऱक्षक 464 रणजीत सिंह, आऱक्षक 118 प्रेम कुमार, आऱक्षक 310 विक्रमसिंह, आऱक्षक 702 विजय सिंह, आऱक्षक 17 नरेन्द्र सिंह, सैनिक 1003 नरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।