भवानीमंडी । एसपी ऋचा तोमर द्वारा अवैध मादक पदार्थ और अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा क़े निर्देशन में डिप्टी मनोज गुप्ता भवानीमंडी तथा सीआई मांगेलाल यादव भवानीमंडी क़े निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना टीम द्वारा दिनांक 12 सितम्बर 2023 को आकस्मिक गश्त एवं चेकिंग क़े दौरान एक व्यक्ति दिनेशचंद पुत्र धन्नालाल जाती अहीर उम्र 32 साल निवासी नया खोद थाना भवानीमंडी जिला झालावाड़ को एक अवैध देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी की खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।