BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 13, 2023, 7:36 pm
BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़गढ़ हाइवे और स्विफट कार, जब नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने रोका वाहन, फिर जैसे ही ली तलाशी तो हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए ऐसा क्या ले जा रहे थे मंदसौर जिले के ये तीन आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की सदर निम्बाहेडा थाना पुलिस ने बुधवार को नाकाबंदी के दौरान एक कार में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 02 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की है। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार किए।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के तहत एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के मार्गदर्शन में बुधवार को थाना सदर निम्बाहेडा के ईन्चार्ज भगवतसिंह उप निरिक्षक मय जाप्ता द्वारा नीमच-चित्तौड़गढ हाईवे पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से एक स्विफट कार आई। नाकाबंदी देख चालक ने कार की गति बढा नाकाबंदी पोईन्ट से आगे निकल कर भागने का प्रयास किया, जिस पर नाकाबंदी हेतु लगाये गये बैरियर को उक्त कार के आगे खिसकाया जाकर स्वीफट कार को रोकी गयी। संदेह होने पर कार को नियमानुसार चैक किया तो कार की डिक्की मे प्लास्टिक की थैलियों में 02 किलोग्राम अवैध अफीम मिली।
अवैध अफीम व परिवहन मे प्रयुक्त कार को जब्त कर वाहन चालक मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के रावटी थाना सीतामउ निवासी 33 वर्षीय नीलेश पुत्र बालमुकन्द पाटीदार व उसके साथी अम्बिका नगर दलौदा थाना दलौदा निवासी 44 वर्षीय राजु पुत्र धन्नालाल तेली राठौर एवं मंदसौर के रावटी थाना सीतामउ निवासी 20 वर्षीय शिवशंकर पुत्र विष्णु लाल पाटीदार को अवैध अफीम परिवहन करने के आरोप में गिरफतार किया गया। अवैध अफीम खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही करने वाली टीम- उनि भगवत सिंह, एएसआई सुन्दरपाल, कानिस्टेबल सुनील कुमार, दिनेश कुमार, सरजीत कुमार, विक्रम, जीवन लाल, चालक इसरार हुसैन।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE