BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2023, 7:58 pm
BIG NEWS : 133.250 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित क्रेटा कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार, डीएसटी और डूंगला थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाई, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व डूंगला थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह डूंगला थाने के सामने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए क्रेटा कार में कार्टूनों में भर कर ले जा रहा 133.250 किलोग्राम पीसा हुआ अवैध डोडा चूरा व क्रेटा कार को जब्त कर कार चालक को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में समस्त थानाधिकारियों एव जिला विशेष टीम को अपराध नियंत्रण एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये। इसी क्रम मे डीएसटी को सूचना मिली, कि बड़ीसादड़ी की तरफ से आने वाली क्रेटा कार में अवैध मादक पदार्थों का परिवहन किया जा रहा है, जो डूंगला की तरफ आने वाली है। डीएसटी ने उक्त सूचना से डीएसपी बड़ीसादड़ी कृष्णा सामरीया को तुरंत अवगत कराया। सूचना पर डीएसपी व डूगला थाना पुलिस ने डूंगला थाना के बाहर नाकाबंदी की।  
नाकाबंदी के दौरान बड़ीसादड़ी की तरफ से संदिग्ध क्रेटा कार तेज गति से आती हुई दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया। पुलिस टीम को देखकर चालक कार को रोड़ पर छोड़कर भागने लगा, जिसको पुलिस टीम ने घेरा देकर बड़ी मुश्किल से पकड़ा। गाड़ी में कोई अवैधानिक वस्तु होने की पूर्ण संभावना होने के कारण पुलिस टीम ने नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर 8 कार्टूनों में भरा 133.250 किलोग्राम पिसा हुआ डोडाचूरा मिला। जिस पर पुलिस ने चालक से डोडाचूरा को अपने कब्जे में रख परिवहन करने सम्बंधित अनुज्ञा पत्र/लाइसेंस के बारे में पूछा तो किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताया। पुलिस ने अवैध डोडाचूरा व क्रेटा कार को जब्त कर चालक लक्ष्मीपुरा थाना बड़ीसादड़ी निवासी ईश्वरलाल पुत्र लोकेशचंद्र धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ इससे पूर्व भी एनडीपीएस एक्ट में दो प्रकरण उदयपुर व एक प्रकरण दिल्ली में दर्ज है।
पुलिस थाना डूंगला पर चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। 
उक्त कार्यवाही में डीएसटी प्रभारी गोरधन सिंह भाटी पुलिस निरीक्षक, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल चंद्रकरण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, राधेश्याम, अजय, दुर्गाराम व दिनेश का विशेष योगदान रहा। 
अन्य टीम- कृष्णा सामरीया वृत्ताधिकारी बड़ी सादड़ी, हेड कांस्टेबल हरिनारायण, कांस्टेबल ओम प्रकाश, विरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, पप्पू लाल, कांस्टेबल चालक जगदीश सिंह का भी योगदान रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE