BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मंगलवार को बिजली विभाग का.. <<     BIG NEWS: नशे के कारोबार में फरारी काट रहा था 12.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से राजस्थान तक फैला था डोडाचूरा.. <<     KHABAR : एक सुर, एक स्वर और देशभक्ति का संदेश, नीमच.. <<     BIG NEWS : पत्नी के चरित्र पर करता था शक, शराब के नशे.. <<     KHABAR : नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर बीजेपी.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी,.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी आदिवासी.. <<     BIG REPORT : सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच.. <<     KHABAR : दीपावली बोनस और लंबित मांगों को लेकर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : बालाघाट में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : गंभीरी नदी के पास खड़े थे तीन युवक, फिर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम किसानों की आखिरी आस अब सांवलिया.. <<     BIG NEWS : तीन प्रमुख सचिव और 16 अफसर होंगे पदोन्नत,.. <<     BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2023, 7:21 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस और जघन्य अपराध, जब बदमाश ने दिया इस घिनौनी घटना को अंजाम तो उड़े अधिकारियों के होश, अब चढ़ा खाकी के हत्थे, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस थाना शामगढ की चौकी चंदवासा व्दारा बलात्कार जेसे जघन्य अपराध थाना कोतवाली के ईनामी स्थाई वारंटी को पकडा है। उक्त आरोपी 14 वर्ष पुराने प्रकरण में 12 वर्ष से फरार चल रहा था। स्थाई वारंटी भेरुलाल बलाई को गिरफ्तार करने मे  चौकी चंदवासा थाना शामगढ को बड़ी सफलता मिली है। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा चलाये जा रहे फरार स्थाई वांरटीयो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान  के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के व्दारा समस्त थाना प्रभारी व चोकी प्रभारी को स्थाई वारंटीयो की धरपकड व गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे दिनांक 16.09.2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर के नेतृत्व मे एसडीओपी सीतामऊ निकीता सिंह के कुशल मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी शामगढ राकेश चौधरी व चौकी प्रभारी उनि सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया व उनकी टीम व्दारा थाना कोतवाली मंदसौर के प्रकरण क्रमांक मे 202/2009 धारा 363 , 366 ,376 भादवि मे 14 वर्ष पुराने प्रकरण मे 12 वर्ष से फरार ईनामी स्थाई वारंटी भेरुलाल पिता कारुलाल जाति बलाई उम्र 40 वर्ष निवासी आवरा थाना शामगढ को गिरफ्तार करने सफलता मिली है । उक्त स्थाई वारंटी भेरुलाल बलाई चतुर चालाक प्रवृति का होकर के जोधपुर तरफ रह कर के मजदुरी कर 12 वर्षाे से जोधपुर मे ही फरारी काट रहा था । विश्वसनीय मुखबीर तंत्रो के माध्यम से स्थाई वारंटी के संबंध मे जानकारी निकाल कर के एक टीम तैयार कर जोधपुर भेजी गई थी उक्त टीम व्दारा जोधपुर से स्थाई वारटी भेरुलाल बलाई को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की है ।  

गिफ्तार स्थाई वारंटी-
भेरुलाल पिता कारुलाल जाति बलाई उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम आवरा चौकी चंदवासा थाना शामगढ 

सराहनीय योगदान-
उक्त कार्यवाही मे उनि राकेश चौधरी थाना प्रभारी शामगढ , उनि सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया चौकी प्रभारी चंदवासा , प्र.आर. 194 दशरथ मालवीय , प्रधान आरक्षक  639 आशीष बैरागी (सायबर सेल) , आरक्षक 842 मंगलेश पाटीदार , सराहनीय योगदान रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE