BREAKING NEWS
NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     NEWS : ड्रग तस्कर उस्मान खान के अवैध फार्महाउस पर.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भादवा माता में.. <<     BIG NEWS : पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, नीमच को मिली नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मां के नाम एक पेड़, बेटी के नाम उज्ज्वल.. <<     REPORT : बिना परमिट चना ले जा रहे वाहन पर मंडी का.. <<     KHABAR : मनासा में पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक.. <<     धरती को हरा-भरा बनाने आगे आया देवास: विश्व.. <<     खरगोन में एनएचएम संविदा कर्मियों ने खून से.. <<     VIDEO: निपानिया आश्रम में हुआ विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 14 साल की मासूम का शव कुएं में मिला,.. <<     NEWS : आई स्टैंड विद अलका लांबा अभियान में शामिल.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 का वन.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2023, 11:39 am
BIG NEWS : नीमच जिले के सरवानिया महाराज के ट्रेचिंग ग्राउंड में मिली युवक की लाश, मौके पर पहुंचे एसपी सहित कई अधिकारी, एफएसएल की टीम हुई रवाना, गांव उपरेड़ा का छात्र भी था लापता, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर     

Share On:-

नीमच। नीमच जिले के सरवानिया महाराज चौकी अंतर्गत नगर परिषद के ही ट्रेचिंग ग्राउंड में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। लाश लगभग 15 साल के युवक की बताई जा रही हैं। वहीं लाश काफी दिनों की होने से पहचान नहीं हो पा रही हैं।  
सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा हैं। 
सरवानिया महाराज से गांव उपरेड़ा रोड पर 2 किमी दूर स्थित बड़ी रुंडी के समीप केचमेंट एरिया में नगर परिषद सरवानिया महाराज का ट्रेचिंग ग्राउंड स्थित हैं। ट्रेचिंग ग्राउंड के ही चौकीदार ने आज सुबह लाश को देखा और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारी और सरवानिया महाराज पुलिस चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, सीएसपी, एडिशनल एसपी, जावद एसडीओपी और जावद थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे हैं। घटना स्थल का मुआयना  एसपी तोलानी ने रतलाम से एफएसएल की टीम को रतलाम से बुलाया हैं। 
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी की अनुसार गांव उपरेड़ा से रोहित पिता दीपक मालवीय जो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज में कक्षा 11वीं में पढता था 10 सितम्बर 2023 को लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा 11 सितम्बर 2023 को पुलिस चौकी सरवानिया महाराज में दर्ज करवाई थी। वहीं सूचना मिलते ही रोहित के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे। लाश के कपडे और अन्य वस्तुओं को देखकर परिजनों ने अंदाजा लगाया हैं कि हो सकता हैं कि यह लाश रोहित की हो। हालांकि लाश के हाथ में बंधी घडी को देखकर लापता रोहित के परिजनों का कहना हैं कि रोहित घडी नहीं पहनता था। एसपी तोलानी ने इसकी पुख्ता जाँच के लिए डीएनए लेने के लिए टीम को भी बुलाया हैं। 
वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया का कहना हैं कि लाश दो भागों में मिली हैं। संभवतः लाश को जानवरो द्वारा नोचा गया हैं। बॉडी पूरी तरह डीकम्पोस्ट हो चुकी हैं। गांव उपरेड़ा से एक युवक के लापता होने की भी रिपोर्ट दर्ज हैं। एफएसएल और डीएनए की टीम आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता हैं            

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE