BREAKING NEWS
KHABAR : बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर.. <<     NEWS : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिलेगा.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के.. <<     NEWS : आगामी त्योहारों को लेकर जिला मजिस्ट्रेट.. <<     NEWS : प्रतापनगर में तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियां.. <<     BIG NEWS : दो महीने से बंद हाईमास्ट पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : पिछोर में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मुरैना में सेवा.. <<     BIG NEWS : इंदौर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष.. <<     KHABAR : दूदरसी में धूमधाम से मनाया भगवान श्री.. <<     KHABAR : मंत्री सिलावट का फरमान, बगैर अनुमति मिलने.. <<     KHABAR : 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालकर.. <<     KHABAR : विश्व बांस दिवस विशेष, बांस की खेती से जैव.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बोरखेड़ा दतौली और सुबह.. <<     KHABAR : सरकारी दावों की खुली पोल, कच्चा मकान ढहा.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2023, 3:19 pm
BIG NEWS : शहर का जानकी नगर और सुबह का वक्त, जब मनोज ने लिव-इन-पार्टनर ममता के साथ उठाया ये बड़ा कदम तो..., फिर जैसे ही खुला बंद कमरे का दरवाजा तो मामला देख रह गए सब दंग, एक साथ थी चार लाशें, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े खबर       

Share On:-

उज्जैन। शहर में आज सुबह एक दिल दहला देने वाले घटना हो गई। एक ही परिवार के घर में चार शव मिले हैं। जिसके बाद आसपास के में सनसनी फेल गई। मामला शहर के जानकी नगर का है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हैं। शुरुआती जांच में यह सुसाइड का केस लग रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वालो में मनोज राठौर उसकी लिव-इन-पार्टनर ममता, ममता के बेटे लक्की और बेटी के हैं। ममता के दोनों बच्चे उसके पहले पति के थे। मनोज ने ममता से दूसरी शादी नहीं की थी बल्कि दोनों पिछले पांच साल से लिव-इन में रह रहे थे। 
एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि परिवार मंदिर के पास फूल सामग्री की रेहड़ी लगाता था। तीन महीने पहले ही परिवार जयसिंहपुरा से यहां शिफ्ट हुआ था। घर का किराया करीब 1800 रुपए महीना है। पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन लोगों के मुंह से झाग निकल रहा था। जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम को बुलाया गया है।
कमरे के अंदर सबसे पहले घुसने वाले जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि सुबह 10.30 बजे मनोज की जान-पहचान वाले मेरे पास आए। कहने लगे कि उनके घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है। हम पहुंचे तो देखा कि आसपास के लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी किसी ने नहीं खोला। इसके बाद मैंने जोर से धक्का दिया तो अचानक से दरवाजा खुल गया। अंदर का नजारा देख सभी सहम गए।
मकान मालिक आसाराम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर मनोज राठौर फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। वहीं, पास में ही उसकी लिव-इन-पार्टनर ममता और ममता के दो बच्चों के शव पड़े हैं। ममता और दोनों बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE